Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम में हुआ बदलाव: कई राज्यों में बारिश की संभावना, 15 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
    Breaking News Headlines

    मौसम में हुआ बदलाव: कई राज्यों में बारिश की संभावना, 15 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने अनेक राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और में नजर आने लगा है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, में ठंड बढऩे लगी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी पारा नीचे आया है.

     

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,15 दिसंबर के बाद से ठंड में और बढ़ोतरी होगी. दरअसल लगातार चल रही पछुआ हवाओं के चलते हवा में नमी बढऩे लगी है. यही कारण है कि गलन भी बढऩे लगी है. पहाड़ी राज्यों से आने वाली हवा दिन में भी ठिठुरन बढ़ा रही है. हालांकि आंध्र प्रदेश के कुछ दक्षिणी जिलों में चक्रवात मैंडूस के कारण आयी बारिश और तूफान से संबंधित घटनाओं में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 1,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है.

     

    राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार छोटी नदियों कांदलेरु, मनेरू और स्वर्णमुखी में जलस्तर अचानक बढऩे के कारण एसपीएसआर नेल्लोर और तिरुपति जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है. आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के लिए प्रशासन को संवेदनशील मंडलों और गांवों की सूची भेजी गई है. राज्य में कुछ स्थानों पर आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण 4,647.4 हेक्टेयर में फैली कृषि फसल और 532.68 हेक्टेयर बागवानी बर्बाद हो गई है, जबकि 170 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 जिलों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं.

     

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण कर्नाटक और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके अलावा कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं तेलंगाना में हल्की बारिश के साथ एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश का अनुमान है. लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और ज्यादातर स्थानों पर यह जमाव बिंदू से ऊपर चला गया है. आज भी बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंगापुर से वापस लौटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू यादव की तबियत की दी अपडेट
    Next Article आतंकी संगठन की धमकी: जो लोग कश्मीर में डोमिसाइल हासिल करेंगे उन्हें मार दिया जाएगा

    Related Posts

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.