Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा, कारों के टकराने से 5 छात्रों की मौत
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा, कारों के टकराने से 5 छात्रों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नासिक. महाराष्ट्र के नासिक में हुए भीषण सड़क हादसे में छात्रों के एक ग्रुप की कार दो अन्य वाहनों से टकरा गई, जिससे पांच छात्रों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि हादसा सिन्नर के पास मोहदरी घाट में हुआ. कॉलेज के आठ छात्रों का एक ग्रुप नासिक से सिन्नर की ओर जा रहा था. जब उनकी तेज रफ्तार कार ने लेन पार की, तभी विपरीत दिशा से आ रही दो अन्य कारों को टक्कर मार दी.

     

    पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी छात्रों की उम्र 18-20 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पांच छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. साथ ही सामने से आ रही एक कार का चालक भी घायल हो गया. पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है.

     

    बताया जा रहा है कि कार में क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे, जबकि कार की स्पीड भी काफी ज्यादा थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई. यह हादसा तब हुआ जब अचानक कार का टायर फटा और गाड़ी दूसरी लेन में चली गई. तभी सामने से आ रही कार की जोरदार टक्कर से यह हादसा हुआ.

     

    इस हादसे में साक्षी घयाल, साहिल वारके, गायत्री फरताले और सुनील दलवी बुरी तरह जख्मी हुए हैं. फिलहाल इनका सिन्नर और नासिक के निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार इन चारों लोगों की हालत बेहद नाजुक है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार तीन छात्रों की पहचान अभी तक हो पाई है, जिनके नाम सायली पाटिल, प्रतीक्षा घुले और शुभम तायड़े है, जबकि दो छात्रों के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article84 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नही बच सकी बैतूल के तन्मय की जान
    Next Article मैंडूस ने तमिलनाडु में मचाई भारी तबाही, कई जगह उखड़े पेड़, वाहनों को भी हुआ नुकसान

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.