Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब का कबूलनामा- मैंने ही श्रद्धा को मारा और मुझे इसका अफसोस भी नहीं
    Breaking News Headlines अपराध

    पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब का कबूलनामा- मैंने ही श्रद्धा को मारा और मुझे इसका अफसोस भी नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की निर्मम हत्या करने वाला आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक अफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की. साथ ही उसने कहा कि उसे हत्या का कोई अफसोस नहीं है, अगर फांसी भी हो जाए तो कोई गम नहीं. उसने बताया कि श्रद्धा की हत्या फ्लैट में ही की थी. अब एक दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट होगा.

     

    बता दें, आफताब का बीते मंगलवार को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) कार्यालय में 5वां यानी आखिरी पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. एफएसएल के एक अधिकारी ने बताया कि आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया है. जल्द ही एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी. वहीं दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने एक दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है.

     

    मंगलवार को आफताब को कड़ी सुरक्षा के बीच 5वीं बार एफएसएल कार्यालय लाया गया था, क्योंकि सोमवार को उसे ले जा रही दिल्ली पुलिस की वैन पर कुछ तलवारधारी लोगों ने हमला किया था. ये लोग हिंदू सेना के सदस्य थे. इसी हमले के बाद एफएसएल कार्यालय के बाहर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैनाती कर दी गई थी.

     

    अब तक श्रद्धा के शव की 13 हड्डियां मिलीं- सूत्रों के मुताबकि, दिल्ली पुलिस को आफताब की निशानदेही पर श्रद्धा के शव का जबड़ा भी मिल गया है. गुरुग्राम से श्रद्धा के शव के कई और टुकड़े बरामद किए गए हैं. बाथरूम, किचन और बेडरूम में खून के धब्बे मिले हैं. इनकी जांच रिपोर्ट आने में टाइम लगेगा. अब तक श्रद्धा के शव की 13 हड्डियां मिल गई हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और टोयोटा किर्लोस्कर के विक्रम किर्लोस्कर का निधन
    Next Article बहराइच में रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.