Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से छात्र- छात्राएं आमरण अनशन पर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    सरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से छात्र- छात्राएं आमरण अनशन पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से छात्र- छात्राएं आमरण अनशन पर

     

    सरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से छात्र- छात्राएं आमरण अनशन पर बैठे हैं. तीसरे दिन भाजपा नेताओं ने आमरण अनशन पर बैठे छात्र- छात्राओं का सुध लिया औऱ उन्हें अपना नैतिक समर्थन देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अविलंब छात्रों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनके आंदोलन को समाप्त करने की पहल करने की मांग की.

    बता दें कि छात्रों द्वार विगत कई सालों से काशी साहू महाविद्यालय में

    एमए की पढ़ाई की मांग को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर मांग की गई है, बावजूद इसके छात्रों की मांग को विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा अनसुना किया जाता रहा है, जिससे छात्रों के सब्र का बांध टूट गया और अंततः छात्र कॉलेज परिसर में आमरण अनशण पर बैठ गए हैं. अनशन के तीन दिन बीत चुके हैं, कॉलेज या विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुध नहीं ली है. जिससे छात्रों में नाराजगी व्याप्त है. वैसे छात्रों ने साफ कर दिया है, कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं भाजपाईयों द्वारा आंदोलन का समर्थन करने पर छात्र नेता प्रकाश महते ने आभार
    वहीं आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की मांगो का समर्थन करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविषेक आचार्य ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब छात्रों की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की मांग की. उन्होंने कहा कड़ाके की ठंड के बीच छात्रों का आमरण अनशन करना काफी पीड़ादायक है. खासकर अनशन पर बैठी छात्राओं के लिए काफी कष्टकारी होता है. ऐसे में जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन को अविलंब इन छात्रों की मांगो पर विचार करने की जरूरत है. वैसे उन्होंने साफ कर दिया है कि यदि आज उनकी मांगों के लेकर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखाती है, तो मजबूरण उन्हें भी आंदोलन में कूदना होगा, जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.

    वहीं आंदोलनरत छात्र- छात्राओं के समर्थन में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने इसे सरकार की विफलता बताया और कहा, शिक्षा छात्रों का मौलिक अधिकार है. उच्च शिक्षा के लिए यहां के छात्र- छात्राओं को दूसरे जिलों का रूख करना पड़ता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से अविलंब छात्रों की  मांग पर विचार करते हुए आंदोलन समाप्त कराने की मांग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को भारत जोड़ो नफरत छोड़ो कार्यक्रम चलाया गया
    Next Article नितिन गडकरी ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए 573.13 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी स्वीकृति

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.