Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खंडवा: रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति

    खंडवा: रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोरगांव: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आज प्रियंका गांधी वाड्रा भी भाई राहुल का साथ देती नजर आई। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति और बेटे के साथ पहली बार इस यात्रा में शामिल हुईं। कर्नाटक में मां सोनिया गांधी यात्रा का हिस्सा बनी थीं लेकिन मध्य प्रदेश में अब प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ देती हुई नजर आईं। मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना शुरू किया। यात्रा में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए।

     

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई है. 3570 किलोमीटर का पैदल मार्च राज्य में गुरुवार को बोरगोन गांव से शुरू हो गया. यहां राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई. इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ कदमताल करती आईं.

    प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचीं हैं. मध्‍य प्रदेश के खंडवा में राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका और जीजा रॉबर्ट वाड्रा कमदताल करते नजर आए. इस दौरान प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के पीछे उनका बेटा रेहान भी नजर आया , साथ ही सचिन पायलट भी नजर आए. करीब 10 बजे दुल्हार फाटा के पास यात्रा को कुछ देर के लिए विराम दिया जाएगा. इसके बाद, यात्रा शुरू होकर बडोदा अहीर पहुंचेगी. यहां दोपहर में राहुल गांधी टंट्या भील को श्रद्धांजलि देंगे.

     

    दोपहर 2.35 पर एक आदिवासी सभा का आयोजन होगा. इसके बाद, करीब 3 बजे ये यात्रा पंथाना – गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी. और शाम करीब 7-8 के बीच यात्रा रोशिया में विश्राम करेगी. बता दें कि 5 दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले छह जिलों बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा के 25-30 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए मध्य प्रदेश में 399 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

     

    प्रियंका के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके करीब आने की बार-बार कोशिश करते दिखाई दिए। उन्हें सुरक्षित घेरे से दूर करने के लिए पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल, सूर्योदय के बाद जब बोरगांव से यात्रा ने मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम नजर आई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें लोगों और गाड़ियों का काफिला बढ़ता गया।

     

    गौरतलब है कि राहुल नीत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर का फासला तय करने के बाद 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। पायलट पड़ोसी मध्य प्रदेश में ऐसे समय में यात्रा में शामिल हुए, जब यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले इस कांग्रेस शासित राज्य में नेतृत्व में बदलाव की मांग एक फिर जोर पकड़ने लगी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री के समर्थकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के शख्स ने श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, केक के अलावा बिरयानी भी बांटी
    Next Article मुख्यमंत्री की मिली स्वीकृति…अंचलाधिकारी एवं अन्य के विरूद्ध होगी एसीबी जांच

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.