Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी का निधन, देश के कॉर्पोरेट जगत में शोक की लहर,दूरदर्शी नेता के रूप में याद किये जायेंगे डॉ ईरानी
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय

    टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी का निधन, देश के कॉर्पोरेट जगत में शोक की लहर,दूरदर्शी नेता के रूप में याद किये जायेंगे डॉ ईरानी

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी का निधन, देश के कॉर्पोरेट जगत में शोक की लहर,दूरदर्शी नेता के रूप में याद किये जायेंगे डॉ ईरानी

    द स्टील मैन ऑफ इंडिया डॉ जमशेद जे ईरानी  नहीं रहे. 43 साल तक टाटा स्टील को अपनी सेवा देने वाले पद्म भूषण डॉ जेजे ईरानी का सोमवार  की रात 10 बजे टीएमएच जमशेदपुर में निधन हो गया. ईरानी चार दशक से अधिक समय तक टाटा स्टील से जुड़े रहे. वे 43 साल की विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे. कंपनी को विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने ख्याति दिलायी थी.

    नागपुर में जिजी ईरानी और खोरशेद ईरानी के घर 2 जून, 1936 को जन्मे डॉ ईरानी ने वर्ष 1956 में साइंस कॉलेज, नागपुर से विज्ञान में स्नातक की डिग्री और वर्ष 1958 में नागपुर विश्वविद्यालय से भू-विज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की. यूके में शेफील्ड के जेएन टाटा विद्वान के रूप में वहां उन्होंने वर्ष 1960 में धातुकर्म में परास्नातक और वर्ष 1963 में धातुकर्म में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की.

    डॉ ईरानी ने वर्ष 1963 में शेफील्ड में ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च एसोसिएशन के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की. वर्ष 1968 में तत्कालीन टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (अब टाटा स्टील) में सहायक के रूप में शामिल होने के लिए भारत लौट आये. अनुसंधान एवं विकास के प्रभारी निदेशक बने. वह 1978 में जनरल सुपरिटेंडेंट, 1979 में जनरल मैनेजर और 1985 में टाटा स्टील के प्रेसिडेंट बने. वह 1988 में टाटा स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक, 1992 में प्रबंध निदेशक बने.

    वर्ष 1981 में डॉ ईरानी टाटा स्टील के बोर्ड में शामिल हुए. वर्ष 2001 से एक दशक तक गैर-कार्यकारी निदेशक भी रहे. टाटा स्टील और टाटा संस के अलावा डॉ ईरानी ने टाटा मोटर्स और टाटा टेलीसर्विसेज सहित टाटा समूह की कई कंपनियों में निदेशक के रूप में भी काम किया.

    डॉ ईरानी वर्ष 1992-93 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. उन्हें कई सम्मान मिले.

    वर्ष 1996 में रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के इंटरनेशनल फेलो के रूप में उनकी नियुक्ति और 1997 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा भारत-ब्रिटिश व्यापार और सहयोग में उनके योगदान के लिए मानद नाइटहुड की उपाधि दी गयी.

    वर्ष 2004 में भारत सरकार ने भारत के नये कंपनी अधिनियम के गठन के लिए विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ ईरानी को नियुक्त किया.

    उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. धातु विज्ञान के क्षेत्र में उनकी सेवाओं की स्वीकृति के रूप में उन्हें 2008 में भारत सरकार द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

    दूरदर्शी नेता के रूप में याद किये जायेंगे डॉ ईरानी
    डॉ जेजे ईरानी को एक दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया जायेगा, जिन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत में भारत के आर्थिक उदारीकरण के दौरान टाटा स्टील का नेतृत्व किया और भारत में इस्पात उद्योग के विकास में अहम योगदान दिया. डॉ ईरानी भारत में गुणवत्ता आंदोलन के शुरुआती नेता थे. उन्होंने टाटा स्टील को गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ दुनिया में सबसे कम लागत वाला स्टील उत्पादक बनने में सक्षम बनाया, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने मुलाकात की।

    Related Posts

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    May 19, 2026

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    May 19, 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर के ओम प्रकाश रिंगसिया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की संविधान संशोधन समिति में शामिल

    भीषण गर्मी में स्वर्णरेखा नदी बनी शहरवासियों की राहत, पानी में अठखेलियां करते नजर आए बच्चे और बड़े

    जब तक ट्रेनें राइट टाइम नहीं चलेंगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा

    ईश्वर केंद्रित शिक्षा पद्धति की आवश्यकता : आनंद मार्ग

    उपायुक्त के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू

    जमशेदपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए कीमती सामान, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.