Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार:31 विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति समस्तीपुर

    बिहार:31 विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: 31 विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ

    बिहार में नवगठित मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 16, जनता दल (यूनाइटेड) जदयू के 11, कांग्रेस के दो तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी।

    राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में 31 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी ।

     

    बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के जिन 16 विधायकों ने मंत्री के तौर पर शपथ ली उनमें पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामानंद यादव, ललित यादव, कुमार सर्वजित, चंद्रशेखर, समीर कुमार महासेठ, अनिता देवी, सुधाकर सिंह, जितेंद्र कुमार राय, मोहम्मद इसराईल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिक सिंह, शाहनवाज आलम एवं शमीम अहमद शामिल हैं।

     

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से जिन 11 विधायकों ने आज शपथ ली उनमें विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, संजय झा, शीला कुमारी, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान एवं जयंत राज शामिल हैं ।

     

    इसके अलावा कांग्रेस के दो विधायक आफाक आलम एवं मुरारी गौतम, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन तथा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री के तौर पर शपथ ली।

    नए मंत्रिमंडल में मुसलमानों की संख्या पांच है जो पिछली सरकार में केवल दो थी।

     

    राजद ने यादव समुदाय को मंत्रिमंडल में सबसे अधिक सात सीटें दी हैं जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव शामिल हैं।

    इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की व्यापक सामाजिक पहुंच को ध्यान में रखते हुए उच्च जातियों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया। राजद कोटे से भूमिहार समुदाय से आने वाले बिहार विधान परिषद सदस्य कार्तिकेय सिंह और राजपूत समुदाय से आने वाले विधायक सुधाकर सिंह को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

    कांग्रेस से मंत्रिमंडल में शामिल किए गए दो विधायकों में से एक दलित और एक मुस्लिम समुदाय से आते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की प्राथमकिता गिनायी
    Next Article जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की 2 खबरें ने आम जनता को किया प्रभावित,सरस्वती सबर को मिला मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ वही रामलीला मैदान में चला अतिक्रमण का डंडा

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.