Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन , राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन , राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन , राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

    जमशेदपुर जिला कांग्रेस ने भी जिला मुख्यालय के समक्ष सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया

    नयी दिल्ली: पांच अगस्त कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में लाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

    पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए नेताओं ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे।

    राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

    कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसके तहत कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना थी। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता इसी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में जमा हुए थे।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी प्रधानमंत्री आवास के घेराव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ‘24 अकबर रोड’ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं, जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

    काले रंग की सलवार-कमीज ओर दुपट्टा पहने प्रियंका पार्टी मुख्यालय के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक को लांघकर दूसरी तरफ पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    संसद भवन से पार्टी सांसदों का मार्च शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें थोड़ी देर के लिए शामिल हुईं।

    हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

    राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत के हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोजगारी से, अपनी नीतियों से लाई बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज उठाने वालों को धमकाता है!’’

    प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘इतनी महंगाई है कि सभी लोग तड़प रहे हैं। मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति बेच दी। दो-चार लोग और अमीर हो रहे हैं, जबकि पूरा देश तड़प रहा है। उन्हें (मंत्री) महंगाई इसलिए नहीं दिखती, क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है।’’

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज एक बार फिर कांग्रेस सांसदों को महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया। विजय चौक पर हमें पुलिस वैन में भर दिया गया। एक चीज साफ है, जो डरते हैं, वही डराने का प्रयास करते हैं!’’

    रमेश ने दावा किया, ‘‘पिछले तीन महीनों से जब से कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की घोषणा की है, धमकी-जीवी ने कांग्रेस पार्टी एवं हमारे नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध और डर की जहरीली राजनीति तेज कर दी है। यह सिर्फ संयोग नहीं है।’’ दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

    जमशेदपुर जिला कांग्रेस ने भी जिला मुख्यालय के समक्ष सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया

     

    देश भर मे मेहँगाई, खाद्य एवं जरुरी सामानो पर जीएसटी लगाए जाने एवं कांग्रेस मे शीर्ष नेताओं से इडी द्वारा किये जा रहे पूछ ताछ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देश भर मे आंदोलन कर रही है, जमशेदपुर जिला कांग्रेस ने भी जिला मुख्यालय के समक्ष सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.
    कांग्रेस जिला कमिटी के नेतृत्व ने कांग्रेसियों ने यह प्रदर्शन किया, इस दौरान इन्होने मुख्यमंत्री सड़क को जाम कर दिया जिससे सड़क की स्तिथि भी उत्पन्न हो गई, इन्होने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान इन्होने कहा की देश मे मेहँगाई चरम सीमा पर है,

    आवश्यक वस्तुओं पर भी जीएसटी लगाया जा रहा है, विपक्ष के द्वारा जब भी इसके खिलाफ आवाज़ उठाई जा रही है, तब तब केंद्र सरकार के इशारे पर इडी द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है, ओर इस कारण कांग्रेस पार्टी अब आर पर की लड़ाई लड़ने सड़कों पर उतर चुकी है. प्रदर्शन के उपरांत तमाम कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ़्तारी पुलिस को दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसात अगस्त के विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारियां, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- ऐतिहासिक होगी तिरंगा यात्रा
    Next Article बड़ौदा घाट में रक्तदान शिविर 15 अगस्त को स्व बी डी मंडल की पांचवीं पुण्यतिथि पर रेलवे कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरों पर

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.