Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सात अगस्त के विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारियां, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- ऐतिहासिक होगी तिरंगा यात्रा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सात अगस्त के विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारियां, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- ऐतिहासिक होगी तिरंगा यात्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: सात अगस्त के विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारियां, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- ऐतिहासिक होगी तिरंगा यात्रा।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर विशाल तिरंगा यात्रा की सफलता व भव्यता को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 7 अगस्त को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ के निमित्त शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारी व गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं के संग गोलमुरी पोस्ट ऑफिस से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का क्रय किया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी दिवाकर कुमार दीपक ने जिलाध्यक्ष गुंजन यादव को तिरंगा झंडा सुपुर्द किया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 7 अगस्त, रविवार को पार्टी की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा साकची आम बागान मैदान से निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहां से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े व देशभक्ति संगीत के साथ कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए पैदल मार्च कर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए हम अपनी युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और लगाव को और अधिक बढ़ा पाएंगे। अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग व बलिदान से भी अवगत होंगे। राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और भी मजबूत करता है। तिरंगा यात्रा में गुंजन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों से भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, भाजपा गोलमुरी मंडल उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, श्रीनू राव, कामेश्वर साहू, भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, गणेश मुंडा व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपड़ा व्यवसाई से रंगदारी मांगने के आरोपी चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
    Next Article महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन , राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.