Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार माह तक किसानों व गांवों को फोकस कर करें विकास:मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    चार माह तक किसानों व गांवों को फोकस कर करें विकास:मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगले चार माह में कोई छुट्टी नहीं. टीम झारखंड कमर कस कर विकास कार्य में उतरेगी. किसानों और गांवों पर विशेष फोकस रहेगा. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य के 51 लाख किसानों के खाते में सीधे राशि पहुंचेगी. इसके लिए सभी उपायुक्त अभियान चलाकर किसानों का डाटा पोर्टल पर अपडेट करें. पीएम किसान योजना के लाभुकों को दूसरी किस्त दी जानी है.इसके लिए अधिक से अधिक किसानों को पोर्टल से जोड़ कर इस योजना का लाभ उन्हें देना सुनिश्चित करें. श्री दास बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. जुलाई माह में फिर विकास योजनाओं की समीक्षा की जायेगी.
    मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ करें बैठक : मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि भूमि के उत्तराधिकार, बंटवारा आदि के म्यूटेशन का कार्य भी अभियान चलाकर पूरा करें. जिलों को अगले तीन दिनों में माह वार म्यूटेशन का लक्ष्य दिया जायेगा, जिसे उन्हें हर हाल में पूरा करना है. सभी उपायुक्त 31 मई को अपने जिले के सभी मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बतायें कि प्रत्येक पंचायत के गांव के अंदरूनी पथ पर स्ट्रीट लाइट, गांव में पेवर ब्लाॅक के पथ और सोलर सिस्टम से पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति के कार्य को अगले चार माह में प्राथमिकता के साथ करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleममता को झटका, TMC का एक और विधायक भाजपा में शामिल
    Next Article अगले एक महीने तक पार्टी के प्रवक्ता टीवी डिबेट से रहेंगे दूर: कांग्रेस का फैसला

    Related Posts

    समाजसेवी करनदीप सिंह की पहल रंग लाई, उपायुक्त से मुलाकात में जेम्को कालीमाटी विद्यालय के नए भवन का आश्वासन

    April 25, 2026

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    April 25, 2026

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    April 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    समाजसेवी करनदीप सिंह की पहल रंग लाई, उपायुक्त से मुलाकात में जेम्को कालीमाटी विद्यालय के नए भवन का आश्वासन

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.