Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डायन बता 9 महिलाओं के काटे नाखून, पुरुषों का कराया मुंडन
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    डायन बता 9 महिलाओं के काटे नाखून, पुरुषों का कराया मुंडन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के छोटाकृष्णपुर गांव में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं. डायन बता 12 परिवारों के महिला-पुरुषों को घसीटते बीच सभा में ले जाकर बुरी तरह से पिटाई की. नौ पुरुषों के बाल मुंडवा दिये तो सात महिलाओं के नाखून काट डाले.आरोपियों में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, दिउरी समेत 14 ग्रामीण शामिल हैं. घसीट कर सभा में ले जाकर कराया मुंडन  शिकायत के अनुसार आरोपी डायन बताकर 12 परिवारों की सात महिलाओं और नौ पुरुषों को घर से घसीट कर गांव की सभा में ले गये और वहां बुरी तरह से पिटाई की. पिटाई के बाद बाद नौ पुरुषों का मुंडन करा दिया, वहीं सात महिलाओं के नाखून काट डाले.पीड़िता को थाना में खबर करने व केस करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद डरी-सहमी पीड़ित रविवार को किसी तरह गम्हरिया के बीरबांस स्थित परामर्श केंद्र के शाखा कार्यालय पहुंची और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. आरोपियों ने इससे पूर्व एक पीड़िता को डायन के नाम पर स्कूल के रसोईया पद से हटा दिया. लेकिन, शिक्षकों ने इसका विरोध तक नहीं किया, जो जांच का विषय है.

    सभा में आरोपियों ने ग्रामीणों के बीच हारा महतो, करमू महतो, मझलू महतो, गुरुचरण महतो, हेमंत महतो, बासुदेव महतो, सुशेन महतो, मकरध्वज महतो व शंभू महतो के बाल मुंडवा डाले. आरोपियों ने इंसानियत की हर सीमा लांघ दी और महिला को भी नहीं बख्शा. भरी सभा में सुशीला महतो, रीना महतो, सुभद्रा महतो, सावित्री महतो, यमुना महतो, सविता महतो व लखी रानी महतो के नाखून काट डाले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेताओँ पर बरसे मुलायम
    Next Article अगले पांच साल में काशी विकास की दृष्टि से विश्व की अद्भुत नगरी बनेगी: अमित शाह

    Related Posts

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    July 27, 2026

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    July 27, 2026

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    July 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.