Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेताओँ पर बरसे मुलायम
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेताओँ पर बरसे मुलायम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: लोकसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उपचुनाव और 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द ही पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं. अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां पार्टी दफ्तर में आयोजित एक समीक्षा बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों के बारे में मंथन किया. जिसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को लापरवाही, जनता की नब्ज पकड़ने में नाकाम रहने के लिए खूब लताड़ लगाई. इस बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए. पार्टी सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुये गल्तियां सुधारने और उपचुनाव की तैयारी के लिये कमर कसने का आवाहन किया. सूत्रों के मुताबिक पार्टी की मजबूती के लिए जल्द ही पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि हार से खफा अखिलेश यादव पार्टी के यूथ विंग में कुछ नेताओं की छुट्टी कर सकते हैं और जल्द ही नए प्रभारियों, संगठन अधिकारियों को नियुक्त किया जा सकता है. इसके अलावा पार्टी के अध्यक्ष और महासचिव के पद पर काबिज असफल नेताओं के पर काटे जा सकते हैं जबकि निचले स्तर के कर्मठ पदाधिकारियों की पदोन्नति की जा सकती है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. 25 साल की दुश्मनी भुला दोनों पार्टियां साथ आईं लेकिन कोई कमाल नहीं कर सकीं सपा-बसपा मिलाकर सिर्फ 15 सीटें जीत पाईं. समाजवादी पार्टी के खाते में सिर्फ 5 सीटें आई, इनमें अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और आजम खान जैसे दिग्गजों की सीट शामिल रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजहरीली शराब पीने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई की हालत नाजुक
    Next Article डायन बता 9 महिलाओं के काटे नाखून, पुरुषों का कराया मुंडन

    Related Posts

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली

    November 5, 2026

    दीपावली — प्रकाश का पर्व और देवी काली की आराधना

    November 5, 2026

    लोकतंत्र में बहस जरूरी, सियासी तमाशा नहीं!

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली

    दीपावली — प्रकाश का पर्व और देवी काली की आराधना

    लोकतंत्र में बहस जरूरी, सियासी तमाशा नहीं!

    मन की शांति में ही जीवन की सच्ची समृद्धि

    1xbet Download App Guide: Install, Register & Play Safely

    Comment installer 1xBet sur Android : ce qu’il faut savoir

    Base APK 1xBet : aperçu et options

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.