Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस द्वारा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा साथ साथ क्षेत्र का दौरा भी किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस द्वारा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा साथ साथ क्षेत्र का दौरा भी किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2022Updated:June 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने  जमशेदपुर अक्षेस द्वारा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की स्थिति एवं प्रगति जानने के लिए बैठक क्षेत्र का दौरा भी किया

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक  सरयू राय ने  जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के साथ जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं अक्षेस द्वारा किये जाने वाले कार्यों की स्थिति एवं प्रगति जानने के लिए बैठक की। श्री राय ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किये जा रहे नालों की सफाई के लिए जमशेदपुर अक्षेस को एक समर्पित कर्मचारी नियुक्त करने के लिए कहा है। साथ ही छोटी नालियों की सफाई के साथ-साथ जो कचरे नाली से निकालकर नाली के किनारे ही रख दिया जाता है उसे भी शीघ्र वहाँ से उठाव कर लेने का निर्देश दिया है।

    श्री राय ने शहरी गरीबी उन्मूलन योजना के अंतर्गत जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा श्री राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इसके अंतर्गत लाभुकों को योजनाबद्ध तरीके से चिन्हित किया जाय, क्योंकि कोविड के कारण लगाये गये लाॅकडाउन के असर से अभी भी लोग जूझ रहे हैं। श्री राय चाहते हैं कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा शहरी गरीबी उन्मूलन योजना के अंतर्गत ऐसे लोगों को खासकर महिलाओं को सहायता किया जाय। जिससे उन्हें सरकारी अनुदान के साथ-साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लभांवित किया जा सके। पूर्व में जिन लाभुकों को इस तरह के अनुदान दिया गया है उनके उद्देश्य को पूर्ण करने में सहयोग मिले।

    विधायक श्री राय ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के द्वारा जमशेदपुर अक्षेस को दिए गये फंड के अधीन किये जाने वाले कार्यों को तय समय पर पूर्ण करने पर जोर लगाये। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस के अधीन विभिन्न विभागों के अंतर्गत किये गये कार्य एवं जो कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं उसकी वस्तुस्थिति की माॅनिटरिंग भी जमशेदपुर के द्वारा की जाय।

    श्री राय जमशेदुपर पूर्वी के विभिन्न बस्तीयों का दौरा कर लोगों की समस्याओं का पता करते हैं। इस क्रम में नागरिकों के द्वारा साफ-सफाई, बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्यायों की जानकारी प्राप्त होती है। श्री राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि जमशेदपुर अक्षेस और जुस्को का जबावदेही तय कर अपने अपने क्षेत्र के कार्यों को किया जाय।

    इसके पहले श्री राय ने आज प्रातः बारीडीह भोजपुर काॅलोनी क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिला और उनकी समस्याओं का जाना। भ्रमण के दौरा निजी सचिव सुधीर सिंह, बारीडीह मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण, अमित शर्मा, अमित पाठक, ऋषि पाण्डेय आदि मौजुद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गयी
    Next Article संपत्ति बढ़ाने की होड़

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.