Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जॉनी डेप ने जीता मानहानि का मुकदमा, एम्बर हर्ड देंगी 1 करोड़ 50 लाख डॉलर का हर्जाना
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जॉनी डेप ने जीता मानहानि का मुकदमा, एम्बर हर्ड देंगी 1 करोड़ 50 लाख डॉलर का हर्जाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हॉलीवुड के एक्टर जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ मानहानि का केस जीत लिया है. एक जूरी ने बुधवार को जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एवं अभिनेत्री एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में डेप के पक्ष में फैसला सुनाया. हर्ड ने दावा किया था कि डेप ने अपनी शादी से पहले और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. जूरी ने हर्ड का पक्ष सुना, जिसमें कहा गया कि डेप के वकील ने उन्हें बदनाम किया था और उनके दुर्व्यवहार के आरोपों को धोखा कहा था.

    वर्जीनिया में सात सदस्यीय जूरी ने कहा कि डेप को हर्जाने के रूप में एक करोड़ 50 लाख डॉलर का भुगतान किया जाना चाहिए, जबकि हर्ड को 20 लाख डॉलर मिलने चाहिए. डेप ने दिसंबर 2018 के ऑप-एड में फेयरफैक्स काउंटी सर्किट अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था. उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट में हर्ड के एक आलेख को लेकर मुकदमा किया था. डेप ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राप पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जूरी ने मुझे मेरी जिंदगी वापस दे दी.

    वहीं जूरी के फैसले पर हर्ड ने अपनी निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं के लिए एक झटके की तरह हैं. हर्ड ने भी अपने इंस्टग्राम पर जूरी के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा है, ‘आज जो मुझे दुख हो रहा है, मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती.’

    जब जूरी अपना फैसला सुना रहा था, उस वक्त कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में जॉनी के फैंस जमा थे. लोग अपने हाथों में अपने चहेते स्टार के समर्थन में बैनर लिए खड़े थे. ऐसे ही एक बैनर पर लिखा था- कोई फर्क नहीं पड़ता कि आज क्या होगा? जॉनी, आप एक विजेता हैं और पूरी दुनिया सच जानती है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पांच टी20 की सीरीज के लिए भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचीं
    Next Article जीएसटी कलेक्शन घटा, मई में 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा, अप्रैल की तुलना में 16 फीसदी कम

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.