Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे मजदूरों का शोषण: जोबा माझी
    Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे मजदूरों का शोषण: जोबा माझी

    Aman KumarBy Aman KumarMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे मजदूरों का शोषण: जोबा माझी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    आरडी रबर रिल्केम कंपनी के हड़ताली मजदूरों के समर्थन में खड़ी हुई सांसद, श्रम अधीक्षक को दिया कार्रवाई का निर्देश
    गम्हरिया। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शुक्रवार को गम्हरिया का भ्रमण कर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरडी रबर रिक्लेम कंपनी के हड़ताली मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों मजदूर बाजल टुडू के साथ हुए हादसे की जानकारी ली। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन द्वार दी गई सहयोग के संबंध में भी जानकारी ली। मजदूरों ने सांसद को बताया कि कंपनी प्रबंधन का रवैया मजदूरों के प्रति बेहद नकारात्मक हैं। हादसे में एक हाथ गंवा चुके मजदूर बाजल टुडू के इलाज से लेकर मुआवजा देने में कोई रूचि प्रबंधन ने नहीं दिखाई। साथ ही, यहां कार्यरत मजदूरों का आर्थिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दिया जाता हैं। यहां तक कि सेवानिवृत्त मजदूरों को सालों से लाभ नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद ने कहा कि अबुआ सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सांसद ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों को उनका हक नहीं मारें। उन्होंने कहा कि मजदूर बाजल टुडू को अगर इंसाफ नहीं मिला तो कंपनी पर सीधी कार्रवाई किया जाएगा। सांसद ने मौके से से ही श्रम अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर आरडी रबर रिक्लेम कंपनी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में किसी भी कंपनी प्रबंधन द्वारा अगर मजदूरों का शोषण किया जाएगा तो जोबा माझी खड़ी चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कांग्रेस नेता केपी सोरेन, जगदीश नारायण चौबे, अजय शर्मा, कोल्हान मजदूर यूनियन के बसंत कुमार, सोखेन हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

    किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे मजदूरों का शोषण: जोबा माझी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआक्रोशित लोगों ने दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,कैदी की मौत के बाद लोगों में फूटा गुस्सा
    Next Article कुदलीबाड़ी में नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण अभियान

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.