Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धर्म के रक्षक, शांति पुंज, मानवता के पुजारी – श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान युगों युगों तक देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा:अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धर्म के रक्षक, शांति पुंज, मानवता के पुजारी – श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान युगों युगों तक देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा:अमरप्रीत सिंह काले

    Aman KumarBy Aman KumarMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धर्म के रक्षक, शांति पुंज, मानवता के पुजारी – श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान युगों युगों तक देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा:अमरप्रीत सिंह काले
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जो राष्ट्र अपने गुरुओं का- साधु संतों का बलिदान भूल जाता है, वह कभी गौरवशाली भविष्य नहीं गढ़ सकता
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    साकची काली माटी रोड पर श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित मीठे जल एवं चने की छबील सेवा में सहभागिता की और संगत का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। यह सेवा साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी सरदार सुरजीत सिंह जी (छीते पाजी), उनके परिवारजनों तथा स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से संपन्न हुई।

    यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गुरु अर्जन देव जी महाराज के उस अतुलनीय बलिदान की स्मृति है, जिसे उन्होंने देश और धर्म की मर्यादा और राष्ट्र की आत्मा की रक्षा के लिए सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने न केवल सिख पंथ को नेतृत्व प्रदान किया, बल्कि जुल्म के शासन के दौरान ग़लत को ग़लत कहते हुए सम्पूर्ण मानवता को सत्य, सहिष्णुता और साहस का मार्ग दिखाया।

    श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का बलिदान इस बात का प्रतीक है कि जब भी धर्म, सत्य और राष्ट्र पर संकट आता है, संत और महापुरुष अपने प्राणों की आहुति देकर भी मानवता की रक्षा करते हैं।

    आज जब राष्ट्र अनेक प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहा है , सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रहार, सामाजिक विषमता और मानसिक भ्रम , ऐसे समय में गुरु अर्जन देव जी जैसे ब्रह्मज्ञानी संतों के बलिदान को स्मरण करना नितांत आवश्यक है।

    काले ने कहा की जो राष्ट्र अपने गुरुओं का बलिदान भूल जाता है, वह कभी गौरवशाली भविष्य नहीं गढ़ सकता,
    यह समय है जब हम अपने युवा पीढ़ी को यह समझाएँ कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा केवल सीमाओं पर नहीं, विचारों और मूल्यों की रक्षा से भी होती है।

    आइए, इस शहीदी दिवस पर हम सभी मिलकर ऐसे संतों के बलिदान को नमन करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

    धर्म के रक्षक मानवता के पुजारी - श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान युगों युगों तक देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा:अमरप्रीत सिंह काले शांति पुंज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक जून को अनुमंडल अस्पताल में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
    Next Article आकर्षण को बेनकाब करें: तंबाकू के पीछे छिपा हुआ क्रूर सच

    Related Posts

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    September 24, 2026

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.