Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसडीओ का फैसला एक पक्षीय : कुलविंदर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एसडीओ का फैसला एक पक्षीय : कुलविंदर

    Aman KumarBy Aman KumarMay 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसडीओ का फैसला एक पक्षीय : कुलविंदर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद (2025- 2028) के चुनाव को लेकर धालभूम एसडीओ का 28 मई 2025 का फैसला एक पक्षीय है।
    एसडीओ ने प्रभाव में आकर यह फैसला दिया है जो संवैधानिक एवं कानूनी रूप से कहीं से भी उचित नहीं है।
    एसडीओ ने इस तथ्य की अनदेखी की है कि जब साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अपना निबंधित संविधान है, उसे संविधान के प्रावधान के अनुसार ही साल 2022 का चुनाव हुआ था। एसडीओ मैडम को भी यह भली भांति जानकारी है कि जब चुनाव प्रक्रिया एक बार शुरू हो जाती है तो उसको रोका नहीं जा सकता है? आखिरकार अपने फैसले से वे किसे लाभ पहुंचाना चाहती है?
    साकची कमेटी के संविधान में जब चुनाव प्रक्रिया में तीसरे पक्ष की कोई भूमिका का प्रावधान नहीं है तो किस तरह से एसडीओ ने उसे संविधान के प्रावधान का हनन किया है। एसडीओ ने केंद्रीय गुरुद्वारा कमेटी का संविधान क्यों नहीं मंगा कर देखा। जिसमें साफ उल्लेख है कि जिन लोकल गुरुद्वारा कमेटी का संविधान नहीं है वहां चुनावी मामले में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का संविधान काम करेगा। साकची कमेटी का अपना संविधान है वहां उसे हस्तक्षेप की इजाजत कैसे दी जा सकती है?
    यदि चुनाव संयोजक का चयन सही तरीके से नहीं हुआ है तो एसडीओ को चाहिए था कि वह कार्यकारी प्रधान निशान सिंह को आदेश देती कि वह पुनः आम सभा बुलाकर चुनाव संयोजक का चुनाव करें।
    यहां एसडीओ ने तीसरे पक्ष सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को चुनाव की जिम्मेदारी दी है जो कभी भी निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं करवाती है।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूर्व में जितने भी लोकल कमेटी के चुनाव संपन्न करवाए हैं सब में उसने धांधली की है मनमानी की है और अपने मनपसंद व्यक्ति को प्रधान बनाया है।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार बारीडीह के मामले में तत्कालीन एसडीओ ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था कि धार्मिक मामले में प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करेगा। एसडीओ के यहां याचिका पिछले 2 साल से सुनवाई हेतु लंबित है।
    यहां एसडीओ मैडम ने एक दिन की सुनवाई में अपना फैसला सुना दिया। फैसला सुनाते समय इतनी हड़बड़ी में थी कि तीनों पक्षों को उसकी प्रति भी नहीं दी।
    कुलविंदर सिंह ने एसडीओ से सवाल पूछा है कि आखिरकार तीसरे पक्ष को फैसले की प्रति कैसे मिली और प्रथम पक्ष और द्वितीय पक्ष को आदेश की कॉपी क्यों नहीं दी गई?
    कुलविंदर सिंह के अनुसार एसडीओ के आदेश से राज्य सरकार की छवि पर ही आघात पहुंचेगा कि उसका एक पदाधिकारी एक पक्षीय फैसला देकर किसी विशेष समूह को लाभ पहुंचाना चाहता है।

    एसडीओ का फैसला एक पक्षीय : कुलविंदर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“स्मार्ट मीटर या स्मार्ट चाल?” — भाजपा नेता अंकित आनंद का हेमंत सरकार पर करारा हमला
    Next Article हिंदी भाषाओं के अखबार और उसके अस्तित्व को बचाए रखने की जिम्मेदारी आज के युवा पत्रकारों के ऊपर :संजय मिश्र

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.