Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “स्मार्ट मीटर या स्मार्ट चाल?” — भाजपा नेता अंकित आनंद का हेमंत सरकार पर करारा हमला
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    “स्मार्ट मीटर या स्मार्ट चाल?” — भाजपा नेता अंकित आनंद का हेमंत सरकार पर करारा हमला

    Aman KumarBy Aman KumarMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “स्मार्ट मीटर या स्मार्ट चाल?” — भाजपा नेता अंकित आनंद का हेमंत सरकार पर करारा हमला

    200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर श्वेत पत्र जारी करने की माँग, दोहरी व्यवस्था को लेकर उठाए गंभीर सवाल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।
    झारखंड में JBVNL द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। भाजपा युवा नेता अंकित आनंद ने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठाया है कि क्या स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को वादा किया गया 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिल पाएगी या फिर यह सिर्फ एक ‘स्मार्ट ठगी’ है?

    उन्होंने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से श्वेत पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की और तंज कसते हुए कहा —
    “जनता ने 200 यूनिट फ्री बिजली के नाम पर गठबंधन सरकार को वोट दिया था, लेकिन अब JBVNL स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब स्मार्ट तरीके से काटने की तैयारी में है। स्मार्ट मीटर बाद में, पहले स्मार्ट जवाब दीजिए।”

    उन्होंने यह भी पूछा कि जब जमशेदपुर के GM कार्यालय में JBVNL खुद टाटा पॉवर की बिजली का उपभोग कर रहा है, तो आम जनता को JBVNL की बिजली क्यों दी जा रही है? क्या GM भी JBVNL के पॉवर कट से तंग आ चुके हैं?

    अंकित आनंद ने सुझाव दिया कि राज्य भर में पुराने मीटर और स्मार्ट प्रीपेड मीटर का डेमो कैंप लगाकर आम जनता के बीच भ्रम दूर किया जाए। उन्होंने ट्वीट कर JBVNL के MD को निर्देश देने को कहा है कि सभी जिलों में GM स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

    उन्होंने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया कि जमशेदपुर में ‘दोहरे संविधान’ की व्यवस्था समाप्त की जाए।
    “कंपनी कमांड क्षेत्र में टाटा की बिजली, बाकी क्षेत्र में JBVNL — ये कौन-सा संवैधानिक प्रयोग है? जनता को चाहिए स्मार्ट बिजली, ना कि स्मार्ट मीटर की साजिश।” जिला उपायुक्त और मुख्यमंत्री से सवाल किया कि, टाटा पॉवर के उपभोक्ताओं को सरकार कि 200 यूनिट तक मुफ़्त बिजली योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है, इसकी जाँच हो।

    अंत में उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा —
    “अगर स्मार्ट मीटर जरूरी है, तो क्यों ना पूरा जमशेदपुर ही टाटा पॉवर को दे दिया जाए? कम से कम जनता को 24 घंटे बिजली तो मिलेगी।”

    "स्मार्ट मीटर या स्मार्ट चाल?" — भाजपा नेता अंकित आनंद का हेमंत सरकार पर करारा हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार से पद्मश्री सम्मानितों को जमीन, पेंशन और चिकित्सा सुविधा देने की मांग
    Next Article एसडीओ का फैसला एक पक्षीय : कुलविंदर

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.