Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदी भाषाओं के अखबार और उसके अस्तित्व को बचाए रखने की जिम्मेदारी आज के युवा पत्रकारों के ऊपर :संजय मिश्र
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हिंदी भाषाओं के अखबार और उसके अस्तित्व को बचाए रखने की जिम्मेदारी आज के युवा पत्रकारों के ऊपर :संजय मिश्र

    Aman KumarBy Aman KumarMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिंदी भाषाओं के अखबार और उसके अस्तित्व को बचाए रखने की जिम्मेदारी आज के युवा पत्रकारों के ऊपर :संजय मिश्र

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति महोदया प्रो० (डॉ०) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया l स्वागत संबोधन डॉ अन्नपूर्णा झां के द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात खबर के संपादक श्री संजय मिश्रा उपस्थित थे ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलानुशासक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार साहू, ने किया । वित्त पदाधिकारी डॉ. जावेद अहमद, विकास पदाधिकारी डॉ. सलोनी कुजूर तथा सी.वी. सी. डॉ. अन्नपूर्णा झा उपस्थित थीं l कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रभात खबर के संपादक श्री संजय मिश्रा ने कहा – ” कि धीरे धीरे हमारे बीच से उर्दू, बंगला तथा उड़िया जैसे और भी कई भाषाओं के अखबार लुप्त हो चूके और धीरे धीरे हिंदी भाषाओं के अखबार भी अब लुप्त होने के कगार पर है…. तो उसके अस्तित्व को बचाए रखने की जिम्मेदारी आज के युवा पत्रकारों के ऊपर है तथा उनका दायित्व है कि हिंदी पत्रकारिता को बनाए रखें। उन्होंने भाषा की शुद्धि को बनाए रखने पर जोर दिया l”
    वहीं हमारे समारोह के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहू ने अपने वक्तव्य में कहा – “ कि आज की पत्रकारिता वैसी नहीं रही जैसी स्वतंत्रता संग्राम के समय थी, जब पत्रकार निडर होकर सच बोलते थे। आज़ादी के 75 साल बाद भी उस सपने को पूरी तरह साकार नहीं किया जा सका है। देश धीरे-धीरे पूंजीपतियों और अपराधियों के नियंत्रण में जा रहा है, और मीडिया भी उसी के अधीन हो गया है।

    इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खासकर पेड न्यूज, झूठी रिपोर्टिंग और प्रोपेगेंडा हावी हो गया है। एक सच्चे पत्रकार का काम है सत्ता की कमजोरियों और गलतियों को उजागर करना और लोगों को जागरूक करना, लेकिन आज ऐसा करना मुश्किल होता जा रहा है।
    हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 28 एवं 29 मई को विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इन प्रतियोगिताओं में कुल 56 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। 28 मई को निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं 29 मई को आशू (एक्सटेम्पोर) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 30 मई .को पत्रकारिता दिवस को अतिथियों द्वारा किया जाएगा । इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग की डॉ. पुष्पा कुमारी, वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. रुपाली पात्रा तथा वाणिज्य विभाग की डॉ. ग्लोरिया पूर्ति शामिल थीं। निर्णायकों द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए विजेताओं का चयन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय था “विकसित भारत में हिंदी पत्रकारिता का योगदान”, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का विषय था “हिंदी पत्रकारिता का इतिहास” तथा आशू प्रतियोगिता के विषय भी हिंदी पत्रकारिता से संबंधित रहे, इन प्रतियोगिताओं के द्वारा छात्राओं को रचनात्मकता, अभिव्यक्ति, शक्ति तथा तार्किक सोच को मंच प्रदान किया।प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं के नाम – निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी निशा, द्वितीय स्थान मनीषा मंडल, तृतीय स्थान अर्चना सरदार ने प्राप्त किया हैl पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नाजिया परवीन, द्वितीय स्थान स्वाति कुमारी, तृतीय स्थान शिवांगी कुमारी ने प्राप्त किया है l आशू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रत्ना प्रिय मिश्रा, द्वितीय स्थान पे ईशा बाग तथा तृतीय स्थान पर नेहा कुमारी ने प्राप्त किया है l यह आयोजन केवल प्रतियोगिता भर नहीं था, बल्कि पत्रकारिता के आदर्शों को समझने, सामाजिक सरोकारों से जुड़ने तथा अभिव्यक्ति की शक्ति को अनुभव करने का एक अवसर था। इस आयोजन ने छात्राओं में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत की, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक और भावी पत्रकार के रूप में सोचने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा रत्ना प्रिय एवं धन्यवाद ज्ञापन विभाग शिक्षिका डॉ० शलिनी प्रसाद के द्वारा किया गया।

    हिंदी भाषाओं के अखबार और उसके अस्तित्व को बचाए रखने की जिम्मेदारी आज के युवा पत्रकारों के ऊपर :संजय मिश्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसडीओ का फैसला एक पक्षीय : कुलविंदर
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ आगामी योजनाओं के चयन एवं विकास संबंधित कार्यों/योजनाओं की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.