विदाई समारोह में भावुक हुए निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल कहा टीम भावना से मिली सफलता
निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद और मनोज ठाकुर की जमकर तारीफ की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
विदाई समारोह में भावुक हुए निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल कहा टीम भावना से मिली सफलता उक्त बातें विदाई समारोह में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे टेल्को स्थित ट्यूब मेकर्स क्लब में शुक्रवार की शाम जिला पुलिस की ओर से निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल को विदाई दी गयी, जबकि नये एसएसपी पीयूष पांडेय का स्वागत किया गया. इस मौके पर निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिस टीम के अलावा आम लोगों ने भी काफी सहयोग किया. 20 माह का कार्यकाल काफी बेहतर रहा. इस दौरान दो चुनाव (लोकसभा और विधानसभा) शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. इस दौरान छोटी- छोटी बातों को राजनितिक मुद्दा बनाने का प्रयास किया गया. लेकिन हमारी टीम ने मिलकर साथ दिया. विदाई समारोह में बोलते हुए उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद और मनोज ठाकुर की जमकर तारीफ की
इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि किशोर कौशल जी के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है. अगर भविष्य में कभी जरुरत पड़ी तो अवश्य सहयोग लेंगे. निवर्मान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि एसएसपी किशोर कौशल जी के साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा. हमलोगों ने साथ मिलकर कई बेहतर कार्य समाज हित में किया. एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि किशोर कौशल जी के साथ पूर्व में काम करने का मौका मिला है. उनके अधूरे कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष,डीडीसी अनिकेत सचान, एसडीओ शताब्दी मजूमदार डीएसपी मनोज ठाकुर, भोला प्रसाद
समेत सभी डीएसपी, थाना प्रभारी राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह शांति समिति से अरुण सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे. मंच का सचालन पंकज सिंह बुंदेला और धन्यवाद ज्ञापन पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद ने किया

