Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ रोमांचक जीत के साथ प्लेऑफ में, केकेआर की टीम हारकर बाहर
    Breaking News Headlines

    लखनऊ रोमांचक जीत के साथ प्लेऑफ में, केकेआर की टीम हारकर बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. आईपीएल 2022 के 66वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया. केकेआर की यह 14 मैचों में 8वीं हार है. वहीं लखनऊ की 14 मैचों में 9वीं जीत है. मैच में लखनऊ ने पहले खेलते हुए बिना विकेट के 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 140 रन बनाए. जवाब में केकेआर की टीम 8 विकेट पर 208 रन ही बना सकी. लखनऊ और गुजरात टाइटंस की टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. अन्य 2 टीम पर फैसला होना बाकी है.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 9 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. वेंकटेश अय्यर शून्य और अभिजीत तोमर 4 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार हुए. 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 10 रन था. इसके बाद नीतीश राणा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने आक्रामक रुख अपनाया और अगले 3 ओवर में 50 रन बना डाले. 6 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 60 रन था.

    नीतीश राणा 8वें ओवर में ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 22 गेंद पर 42 रन बनाए. इसके बाद श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग्स ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा. अय्यर 50 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 29 गेंद का सामना किया. 4 चौका और 3 छक्का लगाया.
    केकेआर को अंतिम 5 ओवर में 77 रन बनाने थे. 16वां ओवर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने डाला. तीसरी गेंद पर सैम बिलिंग्स ने छक्का लगाया. लेकिन अगली गेंद पर वे बोल्ड हो गए. उन्होंने 24 गेंद पर 36 रन बनाए. 17वें ओवर में आंद्रे रसेल 5 रन बनाकर मोहसिन खान का तीसरा शिकार बने. टीम को अंतिम 2 ओवर में 38 रन बनाने थे. 19वें ओवर में 17 रन बने. रिंकू सिंह और नरेन ने होल्डर पर एक-एक छक्का लगाया. अंतिम ओवर में 21 रन बनाने थे.अंतिम ओवर मार्कस स्टोइनिस ने डाला. रिंकू ने पहली गेंद पर चौका लगाया. दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. तीसरी गेंद पर फिर छक्का मारा. चौथी गेंद पर 2 रन बना. 5वीं गेंद पर रिंकू आउट हो गए. उन्होंने 15 गेंद पर 40 रन बनाए. 2 चौका और 4 छक्का लगाया. नरेन 7 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे. 3 छक्का लगाया.
    इससे पहले क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी तथा कप्तान केएल राहुल के साथ उनकी पहले विकेट के लिये बड़ी साझेदारी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स ने बिना किसी नुकसान के 210 रन का विशाल स्कोर बनाया. डिकॉक ने 3 बार जीवनदान मिलने के बाद 70 गेंदों पर नाबाद 140 रन बनाए, जो उनके टी20 करियर का सर्वोच्च स्कोर है. इस दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 10 छक्के और 10 चौके लगाए. यानी उन्होंने चौके और छक्के से 100 रन पूरे किए. राहुल ने 51 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली. आईपीएल में यह पहला अवसर है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली किसी टीम ने पूरे 20 ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाया. डिकॉक और राहुल ने आईपीएल में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी और कुल तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article ममता बनर्जी ने दी टीएमसी नेताओं को चेतावनी, कहा- भ्रष्टाचार से रहें दूर

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.