Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या इस बार बागडेहरी पंचायत के निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू को जनता मुखिया के रूप में नहीं देखेगी
    Breaking News झारखंड

    क्या इस बार बागडेहरी पंचायत के निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू को जनता मुखिया के रूप में नहीं देखेगी

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 18, 2022Updated:May 18, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या इस बार बागडेहरी पंचायत के निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू को जनता मुखिया के रूप में नहीं देखेगी

    बागडेहरी के निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू को अपने जीत पर नहीं है भरोसा

    निजाम खान

    जामताड़ा: आगामी 27 मई को कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है |जिसको लेकर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं|कोई किसी को घर जाकर अपने पक्ष में वोट कराने को रिझा रहे हैं तो कोई सड़क पर जनता को अपने पक्ष में वोट कराने को रिझा रहे है| ऐसे में मामला यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर प्रखंड क्षेत्र के कौन ऐसा पंचायत है जहां की जनता अपने पंचायत के मुखिया को बदलने के मूड में दिख रहे हैं ?आखिर वजह क्या है कि पंचायत के मुखिया को परिवर्तन कर नए प्रत्याशि को जगह देने की ठान रखे हैं| हमारा उद्देश्य किसी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार करने के पक्ष में खबरें प्रकाशित नहीं करना है |सिर्फ और सिर्फ जनता की बात जनता के सामने रखना है| आखिर मुखिया की गलती क्या है जो मुखिया को जनता चेंज करने की मूड में है ?तो मैं आपको बता देना चाहता हूं सूत्र के हवाले से जानकारी प्राप्त हो रही है कि बागडेहरी पंचायत के निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू को बागडेहरी पंचायत की जनता इस बार मुखिया के रूप में नहीं देखना चाहती हैं |लोगों का कहना है के निवर्तमान मुखिया के कार्यकाल में ज्यादातर बिचौलिया हावी रहा | बताया जा रहा है की मुखिया का कोई भी काम में अपना डिसिशन नहीं होता था बल्कि बिचौलियों की डिसिशन होती थी | बताया जा रहा है किसी भी बात को लेकर के मुखिया के पास जाते थे तो मुखिया का हवाला यही आता था कि यह हमारा फंड में नहीं है |अब जनता का कहना है आखिर हम लोग एक पंचायत के मुखिया को अपने पंचायत को चलाने के लिए दायित्व दिया हूं ताकि वह हमारे पंचायत में लोगों के दुख दर्द को विभाग तक पहुंचा कर समस्या का समाधान करें |कहा कि चापाकल मरम्मत के विषय में जब भी मुखिया के पास जाते थे तो यही हवाला आता था कि मेरे फंड में नहीं है |अब जनता का कहना है कि आपकी फंड में भले ही नहीं है लेकिन आप इस बात को विभाग के समक्ष तो रख सकती है| हर कोई आम आदमी को तो हर कोई विभाग की जानकारी नहीं रहती है, लेकिन एक मुखिया को इन सब संबंधित कार्य में जानकारी तो होगी ही | सूत्र बताते हैं कि निवर्तमान मुखिया के कार्यकाल के दौरान पंचायत भवन की रिपेयरिंग भी ठीक-ठाक से नहीं हुई है वही पंचायत क्षेत्र के आस्था जोड़ा के टाकाचोरा नामक जोरिया पर श्मशान घाट पर विश्रामालय का निर्माण किया गया जिसका अभी तक प्लास्टर नहीं किया गया है उसी के सामनेेे ही गार्डवाल के ऊपर गार्डवाल का निर्माण किया गया है| सूत्र के मुताबिक निवर्तमान मुखिया के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ खाओ पकाओ योजना बनाा है कुछ भी भला नही | सूत्र के मुताबिक लोगों का यही भी कहना है कि निवर्तमान मुखिया पर इस वजह से सबसे ज्यादा जनता नाराज है कि बागडेहरी में लॉक डाउन की वजह से 2 साल तक चैत्र गाजन का मेला बंद था|लेकिन इस बार शिव मंदिर परिसर में मेला लगा था जिसकी डाक की व्यवस्था होती है जो प्रखंड स्तर से मुखिया को पत्र निर्गत होता है| आपको बता दें मिली जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय से प्रखंड कार्यालय को चैत्र गाजन मेला के डाक लिए पत्र निर्गत होता है|फिर प्रखंड कार्यालय से बागडेहरी पंचायत के मुखिया को डाक कराने के लिए पत्र निर्गत होता है और उसी के माध्यम से फिर क्षेत्र में ढोलक देकर प्रचार प्रसार किया जाता है| लेकिन सूत्र के हवाले से बताया जा रहा है कि निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू ने ऐसा नहीं किया बल्कि गुप्त रूप से 2-4 बिचौलिया को लेकर इस मेले का गुप्त तरीके से डाक कर लिया गया| क्षेत्र में इस मेले की डाक के बारे में किसी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी| इससे पंचायत की जनता मुखिया के प्रति काफी नाराज है| गौरतलब है कि पंचायत के निवर्तमान मुखिया को भी अपनी जीत को लेकर पूर्ण रूप से उम्मीद नहीं है| उन्हें भी लग रहा है शायद वह इस बार पंचायत चुनाव हार सकती है |शायद उनके मन में अपने किए गए कार्यों के बारे में सही या गलत की समीक्षा हो रही है |हालांकि अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या वाकई बागडेहरी पंचायत के निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हार रही है या फिर जीत सुनिश्चित कर लोगों के सामने मुखिया के रूप में आ रही है? यह तो जनता जनार्दन जनता ही आगामी 27 मई को अपने मत को दान कर तय करेगी इस बार बारडेहरी पंचायत में मुखिया के रूप में किसको देखना पसंद करेंगे लोग?

    क्या कहते हैं पंचायत के निवर्तमान मुखिया: बागडेहरी पंचायत के निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू से जब पत्रकार निजाम खान ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा की जीत हार बताया नहीं जा सकता है |जो भाग्य में है वही होगा| वही चैत्र गाजन मेला को लेकर कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद, झूठ व निराधार है|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरुवार को नारायणपुर, करमाटांड़ व फतेहपुर के कुल 58 पंचायतों में होंगे चुनाव संपन्न
    Next Article हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार संजय राय के पिता का निधन

    Related Posts

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    May 12, 2025

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.