नई दिल्ली। आखिरकार आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के थोड़ी देर बाद ही उनके पति अभिषेक झा को भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों की मेडिकल जांच भी करायी जा रही है। सदर अस्पताल की टीम मेडिकल जांच के लिए ईडी कार्यालय पहुंच गयी है। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता में छापेमारी के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इस बारे में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया है। काले धन की मैया पूजा सिंघल को रॉंची में गिरफ़्तार किया। खान सचिव पूजा सिंघल की गिरफ्तारी पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया से कहा कि ईडी को बताना चाहिए कि उनकी गिरफ्तारी क्यों हुई है। आखिर किस मामले में उनको गिरफ्तार किया गया है। इस पर जल्द से जल्द सभी को जानकारी दी जाये। उधर, पूजा सिंघल के निलंबन की संचिका बढ़ायी जा चुकी है। ईडी ने आइएएस पूजा सिंघल से मंगलवार को भी 9 घंटे पूछताछ की थी। बुधवार को भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूजा सिंघल से ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारियों के कई सवालों का पूजा सिंघल जवाब नहीं दे पायीं। इससे पहले इस मामले में उनके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो गयी है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस पूजा सिंघल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके पति को भी किया गया गिरफ्तार
Previous Articleभारत का एक और बढ़ता कदम, सर्वसम्मति से वर्ष 2022-2024 तक की अवधि के लिए चुना गया एएईए का नया अध्यक्ष
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद