Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदान को स्वच्छ, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु जोनल दंडाधिकारी एवं सेक्टर दंडाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति आदेश जारी
    Breaking News झारखंड

    मतदान को स्वच्छ, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु जोनल दंडाधिकारी एवं सेक्टर दंडाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति आदेश जारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) द्वारा चतुर्थ चरण ( दिनांक 27.05.2022 को मतदान) के मतदान को स्वच्छ, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु जोनल दंडाधिकारी एवं सेक्टर दंडाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति आदेश जारी

    राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड रांची का अधिसूचना एवं प्रेस नोट के आलोक में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने जोनल दंडाधिकारी एवं सेक्टर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हेतु आदेश जारी कर दिया।

    ज्ञातव्य हो कि जामताड़ा जिला अंतर्गत दिनांक 27.05.2022 को चतुर्थ चरण में जामताड़ा, नाला एवं कुंडहित प्रखंड अंतर्गत कुल 711 मतदान केंद्रों में मतदान की तिथि निर्धारित है।

    उक्त आलोक में चिन्हित मतदान केंद्रों पर समूह गुच्छ के साथ पदाधिकारियों कर्मियों को जोनल दंडाधिकारी एवं सेक्टर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुदेशानुसार संबंधित जोनल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी निर्वाचन संपन्न होने तक मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने के लिए प्रबंधन के उत्तरदाई होंगे।

    *जोनल अधिकारी एवं सेक्टर दंडाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति*

    जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा मु जहीर आलम को जोन संख्या 01 जामताड़ा का जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है। इनके क्षेत्रांतर्गत कुल 37 सेक्टर है, जिसमें सेक्टर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

    वहीं अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री मनोज कुमार को जोन संख्या 02 मिहिजाम का जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है जिनके क्षेत्रांतर्गत 20 सेक्टर को संबद्ध किया गया है।

    नाला प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कौशल कुमार को जोन संख्या 01 नाला का जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है इनके क्षेत्रांतर्गत में 19 सेक्टर हैं। वहीं अंचल अधिकारी, नाला श्रीमति सुनीता किस्कू को जोन संख्या 02 नाला का जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है। जिनके क्षेत्रांतर्गत 18 सेक्टर को संबद्ध किया गया है।

    वहीं नाला प्रखंड के ही जोन संख्या 03 नाला हेतु श्रीमति सविता कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, नाला को जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है जिनके क्षेत्रांतर्गत 19 सेक्टर को संबद्ध किया गया है।
    वहीं जोन संख्या 04 नाला के लिए कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, जामताड़ा श्री सरोज सुभाष हेरेंज को जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है इनके क्षेत्रांतर्गत 15 सेक्टर को संबद्ध किया गया है।

    वहीं कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अंचल अधिकारी श्री नित्यानंद प्रसाद को जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है। इनके क्षेत्रांतर्गत 21 सेक्टर को संबद्ध किया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री श्रीमान मरांडी को जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है इनके क्षेत्रांतर्गत 18 सेक्टर को संबद्ध किया गया है।

    इन सब के अतिरिक्त सुरक्षित सेक्टर दंडाधिकारी भी रखे गए हैं।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) द्वारा सभी सेक्टर दंडाधिकारी को अपने कार्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

    उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं उनकी पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

    वे निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों तक आने-जाने वाले रास्तों की स्थिति की जांच एवं नक्शा पर दर्शाया गया रूट चार्ट का मिलान करेंगे। मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे पेयजल शौचालय प्रकाश की व्यवस्था संबंधित मतदान केंद्र की स्थिति का सत्यापन करेंगे एवं संबंधी प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध तथा मतदान केंद्र के समीप किसी सरकारी/ गैर राजनीतिक/ गैर सरकारी व्यक्ति का मोबाइल/ दूरभाष प्राप्त करेंगे ताकि मतदान के समय आवश्यकता पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके। इसका भी ध्यान रखेंगे कि अनाधिकृत रूप से प्रचार वाहनों का उपयोग नहीं हो रहा है, संपत्ति विरूपण के मामले, सरकारी भवनों/ वाहनों पर या सरकारी कर्मियों का अनावश्यक रूप से चुनाव को प्रभावित करने में उपयोग तो नहीं हो रहा है साथ ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया।

    वहीं सेक्टर दंडाधिकारियों को 10.05.2022 को दो पालियों में एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउन्मादी आंधी में सद्भाव की चिन्ता कौन करेगा?
    Next Article झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के अमरदीप यादव के दिशा निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल उपस्थित हुए

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.