Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर झारखण्ड में फुटबॉल संस्कृति के निर्माण का किया आगाज
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री ने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर झारखण्ड में फुटबॉल संस्कृति के निर्माण का किया आगाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप 2021 के प्रशिक्षण के लिए झारखण्ड की सात बेटियां चयनित

    मुख्यमंत्री ने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर झारखण्ड में फुटबॉल संस्कृति के निर्माण का किया आगाज

    रांची। झारखण्ड की सात महिला खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्रशिक्षण के लिए चयनित 33 भारतीय खिलाडियों में हुआ है। उनमें अंजली मुंडा, सलीना कुमारी, सुधा अंकिता तिर्की, अस्तम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा और अनीता कुमारी शामिल हैं।फिलहाल ये सभी जमशेदपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इनमें बेहतरीन 18 खिलाडियों का चयन अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए होगा। ये बेटियां झारखण्ड का गौरव हैं। अब ये देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भी तत्परता दिखाई है।

    *धन्यवाद मुख्यमंत्री जी, संक्रमण के दौर में हमारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है*

    अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के लिए चयनित पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कोरना संक्रमण काल में हमारा विशेष ध्यान रखा गया। इससे पहले गोवा में संक्रमण की वजह से हमारा प्रशिक्षण प्रभावित हुआ था। खाने की भी समस्या थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने हमें झारखण्ड में ही प्रशिक्षण देने का कार्य किया। मैं गुमला से आती हूं। मेरे गांव में लड़कियों का फुटबॉल खेलने का चलन नहीं था, बावजूद इसके मैंने खेला। तीन वर्ष से खेल रही हूं। यह मेरे लिए सुखद अनुभूति है कि मैं अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा बनी हूं। मालूम हो कि 2021 के फरवरी-मार्च महीने में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप में राज्य की आठ खिलाड़ी शामिल थीं। ये सभी तैयारी के लिए गोवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। संक्रमण की वजह से इन फुटबॉल खिलाड़ियों के दल में शामिल झारखण्ड की आठ महिला खिलाड़ी अपने घर लौट आई थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था रांची में करायी थी।

    *यूनिसेफ ने चैंपियन ऑफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में बढ़ाया हाथ*

    इन लड़कियों को सहयोग प्रदान करने के लिए खेल विभाग की ओर से फुटबॉल किट एवं यूनिसेफ की ओर टी-शर्ट्स प्रदान किया गया। यूनिसेफ ने चैंपियन आफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में चयनित खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। यूनिसेफ इन्हें बाल अधिकारों, किशोर-किशोरियों के मुद्दों, समुचित पोषण की आवश्यकता, माहवारी स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक परामर्श आदि मुद्दों पर सरकार को दिए जाने वाले तकनीकी सहयोग के रूप में प्रशिक्षित भी किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद के वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को मिला लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड
    Next Article देश के 120 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में सेमीकंडक्टर डिजाइन परिकल्पना के व्यवस्थित कायाकल्प की प्रक्रिया में, मेक इन इंडिया के अनुरूप बनाया जाएगा लोकतांत्रिक

    Related Posts

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    November 14, 2026

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    November 14, 2026

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    बरौनी बीडीओ ने किया छठ घाट व पोखर का निरीक्षण।

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.