Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फेसबुक और इंस्‍टाग्राम में इस साल नहीं होगी कोई भर्ती, मेटा ने किया बड़ा बदलाव
    Breaking News Headlines

    फेसबुक और इंस्‍टाग्राम में इस साल नहीं होगी कोई भर्ती, मेटा ने किया बड़ा बदलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोशल मीडिया साइट फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने खर्च में कटौती के लिए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी के एक इंटरनल नोट के हवाले से कहा गया है कि मेटा ने हायरिंग टार्गेट में बड़ी कटौती के साथ इस साल नई भर्तियों पर रोक लगा दी है.

    बिजनेस इनसाइडर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को लिखे एक इंटरनल मेमो में फेसबुक के मुख्‍य वित्‍तीय अधिकारी डेविड व्‍हेनर ने कहा है कि खर्च में कटौती के साथ कंपनी अपनी रणनीति में भी बदलाव कर रही है. रूस-यूक्रेन युद्ध, डाटा प्राइवेसी में बदलाव और इंडस्‍ट्री में चल रहे स्‍लोडाउन की वजह से हमारे बिजनेस पर काफी असर पड़ा है. फेसबुक का तिमाही रिजल्‍ट भी उम्‍मीद से ज्‍यादा कम रहा. लिहाजा खर्च घटाने को प्राथमिकता देते हुए नई भर्तियों पर फिलहाल रोक लगाई जा रही और आगे भी इसके लक्ष्‍य में कटौती की जाएगी.
    डेविड ने कहा, हम साल 2022 में प्रवेश कर चुके हैं, जहां तेज वृद्धि का लक्ष्‍य रखा है. हालांकि, मौजूदा हालातों को देखते हुए पहली छमाही में हमें अपने लक्ष्‍यों को थोड़ा कम करना होगा. यह आने वाले कुछ समय के लिए हायरिंग प्रक्रिया पर असर डालेगा और इससे कंपनी की हर टीम प्रभावित होगी. इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि मेटा इस साल अप्रैल में किसी भी इंजीनियर की भर्ती नहीं करेगा, जिसमें E3 और E4 लेवल के इंजीनियर शामिल होंगे.

    शेयरों में 40 फीसदी की बड़ी गिरावट
    फेसबुक ने पिछले सप्‍ताह खर्च घटाने की घोषणा की थी. कंपनी ने कहा था कि वह अपने कुल खर्च को 92 अरब डॉलर तक सीमित रखेगी, जो पहले 95 अरब डॉलर रखने का प्‍लान था. कंपनी के शेयर अभी 213 डॉलर के भाव पर ट्रेडिंग कर रहे और इसमें साल 2022 में ही 40 फीसदी की बड़ी गिरावट आ चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई को 13 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
    Next Article खेल-खेल में बिगड़ा माहौल, दो समुदायों के बीच हुई झड़प, 37 लोगों को लिया हिरासत में

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.