Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल: बर्थ-डे पार्टी में TMC नेता के बेटे ने नाबालिग फ्रेंड से किया रेप, अगले दिन मौत
    Breaking News Headlines अपराध

    पश्चिम बंगाल: बर्थ-डे पार्टी में TMC नेता के बेटे ने नाबालिग फ्रेंड से किया रेप, अगले दिन मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नदिया. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेता के बेटे को एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के इल्जाम में अरेस्ट किया गया है। रेप की घटना के बाद लड़की की मौत हो गई। यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड पकड़ रहा है। आरोप लगाया गया है कि लड़की के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने रविवार को इस मामले का खुलासा किया।पीड़िता के परिजनों ने दावा किया कि मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत सदस्य का बेटा है।

    पुलिस के अनुसार 14 साल की पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बच्ची के माता-पिता ने घटना के 4 दिन बाद शनिवार को हंसखली थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी ब्रजगोपाल उर्फ सोहेल गयाली को पहले पूछताछ के लिए उठाया था, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी को राणाघाट अदालत में पेश किया गया। आरोपी पर बलात्कार, हत्या और सबूतों को छिपाने के अलावा पॉक्सो की धारा भी लगाई गई है। शिकायत में कहा गया कि लड़की पिछले सोमवार की दोपहर आरोपी की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए आरोपी के ही घर गई थी। हालांकि कुछ देर बाद वो बीमारी की हालत में घर लौट आई। अगले दिन उसकी मौत हो गई।
    घटना के बाद लड़की को उसके परिवार के सदस्य एक लोकल डॉक्टर के पास ले गए थे। डॉक्टर ने उसका इलाज किया, लेकिन अगले दिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने से बच्ची की मौत हुई। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले मंगलवार को उनकी बेटी की मौत के बाद तृणमूल नेता और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे शव को पास के श्मशान में जबरन जला दिया। परिजनों ने कहा कि इस मामले के बाद से डरे हुए हैं।

    उधर, चाइल्ड लाइन स्टाफ से आश्वासन मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने हंसखली थाने में मामला दर्ज कराया। आरोप है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हालांकि हंसखाली थाना प्रमुख मुकुंद चक्रवर्ती ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों से इनकार किया है। इस सबके बीच टीएमसी नेता और आरोपी के पिता समर गौला ने कहा कि लड़की के साथ उनके बेटे के संबंध होने की अफवाह थी। उस खास दिन घर पर किसी सेलिब्रेशन की योजना नहीं थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवघर में त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा, रोपवे में फंसे कई पर्यटक, एक की मौत
    Next Article बिहार में बेमौसम बारिश, ओला गिरने से फसल की भारी तबाही

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.