Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा, रोपवे में फंसे कई पर्यटक, एक की मौत
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा, रोपवे में फंसे कई पर्यटक, एक की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2022Updated:April 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चॉपर की मदद से लोगों को निकालने का काम जारी है 4 ट्रॉली से 18 लोगों को निकाला गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद पूरे मामले की कर रहे हैं निगरानी दोनों नेताओं ने कहा यह राजनीति करने का समय नहीं पहले फंसे हुए लोगों को निकालना और उनकी सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी

    दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा :बन्ना गुप्ता

    30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं कुल 18 लोगों को निकाला गया है

    2 से 3 घंटे और लगेंगे रेस्क्यू पूरा करने में

    देवघर. झारखंड के देवघर में त्रिकुटी पहाड़ के रोपवे में फंसे पर्यटकों को सकुशल नीचे उतारने के लिए जिला प्रशासन एवं NDRF की टीम आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर द्वारा फंसे यात्रियों के सकुशल वापसी कराई जाएगी.इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर के आज पूर्वाहन 6:30 पर त्रिकुटी पर्वत पहुंचने की संभावना है. इसके साथ ही आइटीबीपी ,इंडियन आर्मी और NDRFकी टीम त्रिकूट पर्वत पहुंच चुकी है. हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी फंसे पर्यटकों को सकुशल ट्रॉली से नीचे उतारा जाएगा.
    प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी 48 यात्री विभिन्न ट्रॉली में फंसे हुए हैं. सभी यात्रियों के सकुशल वापसी के लिए कल से ही घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद से बचाव एवं राहत कार्य जारी है. घटना में एक पर्यटक की मृत्यु हो गई है एवं एक गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.बता दें कि देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत त्रिकुट पहाड़ पर रोपवे में अचानक खराबी आने के कारण कई पर्यटक ट्रॉली में फंस गए हैं. इन्हें सकुशल नीचे उतारने के लिए NDRF की टीम जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में जुड़े हुए हैं. रोपवे में फंसे पर्यटकों से लगातार धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है.

    साथ ही विशेष जानकारी भी राहत कार्य से संबंधित में दी जा रही है. जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट रविवार से ही घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं एवं बचाव एवं राहत कार्य के लिए किए जा रहे हैं एक-एक गतिविधि की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री खट्टर का ऐलान: पेंशन व राशन कार्ड की होगी होम डिलीवरी
    Next Article पश्चिम बंगाल: बर्थ-डे पार्टी में TMC नेता के बेटे ने नाबालिग फ्रेंड से किया रेप, अगले दिन मौत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.