Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा 21 बरूआ का सामूहिक उपनयन संस्कार सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में प्रारंभ
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा 21 बरूआ का सामूहिक उपनयन संस्कार सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में प्रारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा 21 बरूआ का सामूहिक उपनयन संस्कार सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में प्रारंभ हुआ। प्रातः 11 बजे उद्घाटन समारोह के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में हुलासगंज, गया से पधारे डा रंगेश शर्मा जी महाराज एवं अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय, इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह, विनोद शुक्ला, महासचिव योगेन्द्र मौआर, सुधीर कुमार, राजेश कुमार, विजयनारायण, कमलकांत, श्रीनिवास ठाकुर, कामेश्वर तिवारी, उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने स्वामी सहजानन्द सरस्वती एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित किया। उपनयन संस्कार लक्ष्मी नारायण मंदिर, हुलासगंज, गया के स्वामी रंग रामानुजाचार्य जी एवं 5 सदस्यीय विद्वान पुरोहितों द्वारा यज्ञोपवीत के संपूर्ण वैदिक रीति रिवाज एवं कर्मकांड से इस अनुष्ठान को भव्य यज्ञ मंडप में अद्वितीय ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। इसके उपरांत 12 बजे से मंडपाछादन, अपराह्न 2 बजे से मृतिकाहरण, मंडप प्रवेश एवं मंडप पूजन, वंशरोपन, सत्यनारायण पूजन, 4 बजे से हल्दी,कलश , गोबर जनेऊ, संध्या 6 बजे से प्रवचन एवं रात्रि 8 बजे से भतखई के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    डा रंगेश शर्मा जी का प्रवचन – उन्होंने कहा कि उपनयन संस्कार वर्तमान संदर्भ में जो अपने संस्कार को भूलते जा रहे हैं, उसी संस्कार को जागृत करने के लिए मंच द्वारा अभियान चलाकर 21 ब्रह्मचारियों का उपनयन संस्कार कराकर अपने ब्रह्मर्षि परिवार में संदेश देने का काम कर रहे हैं। उपनयन संस्कार शास्त्रानुसार विहित काल मे जिसकी अवस्था 8 वर्ष से 16 वर्ष के बीच कराने का प्रावधान है। आज के समय में जो शादी व्याह के समय उपनयन कराने का प्रचलन चल पड़ा है, शास्त्रानुसार यह अनुचित है।
    कार्यक्रम के दूसरे दिन(6 अप्रैल) को प्रातः 8 बजे से मुंडन एवं यज्ञोपवीत संस्कार, संध्या 5 बजे संस्कार पर प्रवचन एवं 6 बजे से मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।
    समाज के प्रबुद्धजनों की प्रतिक्रिया – कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के अनुष्ठान के लिए होने वाले फिजूलखर्ची पर रोक, समाज मे समरसता, एकजुटता के साथ साथ अपनी संस्कृति को बचाने का संदेश प्रदान करना है।
    आयोजन मे डा अनिल सिंह, कृष्णकांत पांडेय, अशोक कुमार, संजय सिंह, संजीव ओझा, अनुज चौधरी, चंदन, अमरेन्द्र शर्मा, भोला जी, अनुराग ने मुख्य भूमिका निभाई।
    कार्यक्रम के दूसरे दिन(6 अप्रैल) को प्रातः 8 बजे से मुंडन एवं यज्ञोपवीत संस्कार, संध्या 5 बजे संस्कार पर प्रवचन एवं 6 बजे से मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। दूसरे दिन मंचीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवीन्द्र राय (पूर्व सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, झारखंड), सरयू राय(विधायक, पूर्वी सिंहभूम), राजेश ठाकुर(प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस, झारखंड), जितेंद्र कुमार सिंह(वाईस प्रेसिडेंट, ISWP) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मोहरदा गौड बस्ती में 1930 से‌ चल रही हर वर्ष की भांति इस साल भी हरि सकीर्तन 

    Related Posts

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.