Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत और चीन ने 15वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत और चीन ने 15वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और चीन ने शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख में 22 महीने से जारी गतिरोध को हल करने के लिए आपस में 15वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की है. 11 मार्च यानी शुक्रवार को दोनों देशों के मिलिट्री कमांडर्स पूर्वी लद्दाख के चुशूल में सैन्य बातचीत के लिये इकट्ठा हुये थे. भारत के रक्षा प्रतिष्ठान सूत्रों की मानें तो विवाद को सुलझानें के लिए हाल में दोनों देशों (भारत और चीन) के जो बयान सामने आए हैं वे सकारात्मक और उत्साहजनक हैं.मिली जानकारी के मुताबिक कोर-कमांडर स्तर की वार्ता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में चुशुल-मोल्दो बार्डर प्वाइंट पर सुबह 10 बजे शुरू हुई थी. यह पता चला है कि भारतीय पक्ष ने देपसांग बल्ज और डेमचोक में मुद्दों को हल करने समेत टकराव वाले शेष स्थानों पर जल्द से जल्द सेना को हटाने पर जोर दिया.
    इससे पहले हुई वार्ता में गतिरोध को हल करने में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई थी. वार्ता के दौरान हॉट स्प्रिंग्स (पेट्रोलिंग प्वाइंट-15) क्षेत्रों में सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया. वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के नवनियुक्त कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने किया.भारत और चीन के बीच 14वें दौर की बातचीत 12 जनवरी को हुई थी और टकराव वाले शेष स्थानों गतिरोध का हल करने में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई थी. वार्ता में चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर मेजर जनरल यांग लिन को करना था. आपको बता दें कि पिछले 22 महीनों ‌से भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख से सटी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएएसी) पर विवाद चल रहा है. विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच 14 दौर की बैठक हो चुकी है.
    इन मीटिंग के जरिए गलवान घाटी, पैंगोंग के उत्तर (फिंगर एरिया) और दक्षिण यानी कैलाश हिल रेंज, गोगरा और हॉट स्प्रिंग जैसे विवादित इलाकों का समाधान हो चुका है. लेकिन अभी भी डेपसांग प्लेन और डेमचोक जैसे इलाके हैं, जहां विवाद जारी है. 15वें दौर की मीटिंग में ऐसे ही विवादित इलाकों पर बातचीत होगी. गौरतलब है कि यूक्रेन युद्ध के चलते जब पूरी दुनिया रूस के खिलाफ खड़ी हो गई है तो भारत और चीन दोनों ही रूस के साथ खड़े हुए दिख रहे हैं. चीन तो खुलकर रूस के पक्ष में खड़ा है. ऐसे में भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर्स की मीटिंग पर सबकी निगाहें लगी रहेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवंत मान ने की राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात
    Next Article उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: 399 कांग्रेस प्रत्‍याशियों में से 387 उम्‍मीदवारों की जमानत जब्‍त

    Related Posts

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.