Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी: चार राज्यों में BJP की जीत के बाद आज मेगा रोड शो करेंगे पीएम मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी: चार राज्यों में BJP की जीत के बाद आज मेगा रोड शो करेंगे पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. चार राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे. पीएम मोदी शुक्रवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे जहां वो एक भव्य रोड शो करेंगे जिसमें दावा किया जा रहा है कि 4 लाख लोग जुटेंगे.

    पीएम मोदी सुबह दिल्ली से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे जिसके बाद वो एयरपोर्ट से ही रोड शो की शुरुआत करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम का काफिला 1 घंटे में 9 किलोमीटर का फासला तय करेगा और सुबह 11.15 बजे गांधीनगर में मौजूद बीजेपी राज्य मुख्यालय कमलम पहुंचेगा. बीजेपी ने दावा किया है कि पीएम के इस रोड शो में चार लाख लोगों के जुटेंगे.

    बताया जा रहा है कि, कोरोना के कारण गुजरात में दो साल बाद पहली बार इतने बड़े रोड शो को मंजूरी दी गई है. इसको लेकर प्रदेश संगठन की तरफ से जबदस्त तैयारियां की गई है साथ ही सड़क के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर बैनर लगाए गए हैं. पूरे रास्ते को भगवा झंडे से पाट दिया गया है साथ ही पीएम के रूट में करीब 50 स्टेज तैयार किए गए हैं.

    बता करें प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा की तो 4 IG-DIG स्तर के अधिकारी, 24 DCP, 38 ACP, 124 PI, 400 PSI और 5550 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. वहीं, रोड शो के बाद पीएम मोदी कमलम में प्रदेश सगंठन की बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे. यहां पीएम के स्वागत के लिए आदम कद रंगोली बनाई गई है जिसमें मोदी गंगा में जल अर्पित करते दिखाए गए हैं. वहीं, शाम 5 बजे अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में पंचायत सम्मेलन का कार्यक्रम है जिसमें डेढ़ लाख से अधिक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.
    गुजरात दौरे के दूसरे दिन यानि 12 मार्च को पीएम मोदी रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे और गुजरात सरकार के खेल महाकुंभ की शुरुआत करेंगे. हालांकि, इन तमाम कार्यक्रमों का मकसद सिर्फ एक है और वो है चार राज्यों में उठे जीत के ज्वार को गुजरात तक ले जाना क्योंकि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

    गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है. पिछले चुनाव में यहां पार्टी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली थी लेकिन इस बार मोदी कांग्रेस को कोई मौका नहीं देना चाहते इसलिए पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मिशन गुजरात में जुट गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में हार के बाद बोलीं मायावती- सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल, हम सीख लेंगे
    Next Article प्रचंड जीत के लिए पीएम ने जनता का जताया आभार, बोले- उत्साह और उत्सव का दिन है

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.