Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4194 केस दर्ज, 255 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4194 केस दर्ज, 255 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के अभी भी हर दिन चार हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4 हजार 194 नए केस सामने आए हैं और 255 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस महामारी को मात देते हुए कल 6 हजार 208 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 6 हजार 208 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 42 हजार 219 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 714 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 26 हजार 328 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
    राजधानी दिल्ली में अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना के 212 नए मामले दर्ज किये गए, जबकि किसी कोविड मरीज की मौत नहीं हुई. दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण दर अब भी 0.56 प्रतिशत पर बरकरार है. बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में अब तक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 18,62,467 हो गई है, जबकि कारण मरने वालों की कुल संख्या 26,140 पर बरकरार है.

    दिल्ली में बुधवार को नए मामलों की संख्या 208 दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर महज 0.46 प्रतिशत थी. राजधानी में एक दिन पहले कुल 37,960 नमूनों की कोविड जांच की गई थी. इसके पहले पांच मार्च और छह मार्च को भी दिल्ली में किसी कोविड मरीज की मौत नहीं हुई थी. दिल्ली में 13 जनवरी को एक दिन में नये मामलों की रिकॉर्ड संख्या 28,867 दर्ज की गई थी.
    राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 179 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 16 लाख 73 हजार 515 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 179 करोड़ 72 लाख 515 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरारी हार के बाद कांग्रेस में उठने लगे बगावती सुर, ग़ुलाम नबी आज़ाद के घर मिलेंगे G-23 के नेता
    Next Article उत्तर प्रदेश में हार के बाद बोलीं मायावती- सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल, हम सीख लेंगे

    Related Posts

    समस्तीपुर में घूसखोर लिपिक गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया

    April 30, 2026

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    April 30, 2026

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    एक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

    मुसाबनी के यश अग्रवाल बने कॉमर्स के सेकेंड टॉपर, 85.4% अंक से बढ़ाया जादूगोड़ा का मान

    समस्तीपुर में घूसखोर लिपिक गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने किया भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल जीर्णोद्धार की मांग

    आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में जेवियर स्कूल गम्हरिया के बच्चों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

    विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों की रखी आधारशिला

    हल्दीपोखर के अक्षत मोदी को आइसीएसइ बोर्ड की दशवीं के रिजल्ट में 94 प्रतिशत अंक मिले

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.