Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी-20 सीरीज से पहले चोट के कारण केएल राहुल और अक्षर पटेल टीम से बाहर, गायकवाड और हुड्डा को मिला मौका
    Breaking News Headlines

    टी-20 सीरीज से पहले चोट के कारण केएल राहुल और अक्षर पटेल टीम से बाहर, गायकवाड और हुड्डा को मिला मौका

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल और अक्षर पटेल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह दीपक हुड्डा और ऋतुराज गायकवाड को टीम में मौका मिला है. राहुल को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी. रोहित शर्मा ने टॉस के बाद बताया था कि उन्हें हल्की चोट है.

    राहुल 9 फरवरी को दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, जबकि अक्षर हाल ही में कोरोना से ठीक हुए हैं और पहले भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे. ऐसे में दोनों पूरी तरह से फिट होने के लिए बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे.

    वनडे सीरीज में दीपक ने किया डेब्यू

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान दीपक हुड्डा ने डेब्यू किया था. पहले मुकाबले से पहले कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. ऐसे में टीम में दीपक को जगह मिली. दो मुकाबले खेलने के बाद दीपक आखिरी मैच में टीम का हिस्सा नहीं बने. उनकी जगह कोरोना से ठीक होकर लौटे श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया. वहीं, केएल राहुल की बात करें तो पहले मुकाबले में वो टीम का हिस्सा नहीं थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में वो टीम का हिस्सा बने और 49 रनों की शानदार पारी भी खेली, लेकिन इसी मैच में उन्हें चोट आ गई. इसके कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में उन्हें टीम में नहीं चुना गया. उनकी जगह शिखर धवन टीम का हिस्सा बने.

    16 फरवरी टी-20 की शुरुआत

    दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 16 फरवरी, दूसरा 18 फरवरी और तीसरा 20 फरवरी को होगा और तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले जाएंगे. टी-20 सीरीज से पहले 12 और 13 फरवरी को आईपीएल का मेगा ऑक्शन भी होने वाला है. ऐसे में सभी खिलाडिय़ों की नजर वनडे सीरीज के बाद ऑक्शन पर ही रहेगी. टी-20 टीम में चुने गए ऋतुराज गायकवाड को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है. वहीं, दीपक हुड्डा मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे. वहीं केएल राहुल को लखनऊ की टीम ने अपना कप्तान बनाया है और अक्षर पटेल को दिल्ली की टीम ने रिटेन किया है.

    टी20 टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपति बना हैवान, पत्नी को जिंदा जलाया, पड़ोसियों ने पूछा- कैसी बदबू है तो बोला- मांस भून रहा हूं
    Next Article दिल्ली: राजीव रतन आवास योजना के फ्लैट अचानक धराशाई, 12 साल की बच्ची समेत 4 की मौत

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.