Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजेंद्र कुमार सिन्हा के न्यायालय में अब होगी सुनवाई
    Breaking News झारखंड

    राजेंद्र कुमार सिन्हा के न्यायालय में अब होगी सुनवाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुखे को झटका, याचिका खारिज
    राजेंद्र कुमार सिन्हा के न्यायालय में अब होगी सुनवाई
    जमशेदपुर। सिख प्रतिनिधि सभा बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला पर जानलेवा हमला कराने की साजिश रचने के आरोपी एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के एक फैसले से झटका लगा है। गुरमुख सिंह के मामले की सुनवाई अब पूर्वतः न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में ही होगी और अब आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
    न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा के न्यायालय में गुरमुख सिंह मुखे, टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान तरसेम सिंह सैनी के भाई अमरजीत सिंह अंबे सहित अन्य आरोपियों पर आरोप गठन होना है।
    आरोप गठन होने से पहले ही गुरमुख सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता केएम सिंह की ओर से अदालत में अर्जी दी गई कि इंसाफ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में किसी अन्य न्यायालय में सुनवाई स्थानांतरित कर दी जाए। इस मामले में दिसंबर 2021 में याचिका प्रथम प्रधान सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में दाखिल की गई। उभय पक्ष को सुनने के उपरांत प्रथम प्रधान सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में गुरुवार को फैसला देते हुए गुरमुख सिंह की याचिका खारिज कर दी गई।
    9 नवंबर 2019 की सुबह 4:00 बजे अन्य दिनों की भांति सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला एवं उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर सीतारामडेरा गुरुद्वारा मत्था टेकने जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक बोलेरो गाड़ी आई और उन्हें देखकर तेजी से बैक करते हुए वापस लौट गई। जब बिरला एवं उनकी पत्नी आदिवासी उच्च विद्यालय के निकट पहुंचे तो वहां तीन मोटरसाइकिल पहुंचा जिस पर दो दो व्यक्ति सवार थे। एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पति को रोका उसके हाथ में पिस्टल थी और उसने गोली चलानी चाहिए तो बिल्ला ने झटका दिया और बचने के लिए भागा। हमलावरों ने घेर लिया और उन्हें तीन गोलियां मारी और भाग गए। हमलावरों ने कहा कि तुम अमरजीत अबे और गुरमुख सिंह से ज्यादा उलझ रहे हो। समय पर इलाज होने से बिल्ला की जान बच गई।
    इस मामले में बलवीर सिंह बल्ली को भी आरोपित किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघोड़ाबंधा में घोड़े का चट्टान और दरबार मेला पर शोध और संरक्षण की माँग, भाजपा नेता अंकित आनंद ने पुरातत्व विभाग और पर्यटन सचिव को लिखा पत्र
    Next Article मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण हेतु विभिन्न डेयरी इकाई के लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.