Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण हेतु विभिन्न डेयरी इकाई के लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण हेतु विभिन्न डेयरी इकाई के लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण हेतु विभिन्न डेयरी इकाई के लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न

    निष्ठापूर्वक समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि सरकार की महत्वकांक्षी योजना पशुधन विकास योजना का लाभ योग्य लाभुकों तक ससमय पहुंचे – उपायुक्त*

    संचालित योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    आज दिनांक 03.02.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के संग मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण हेतु विभिन्न डेयरी इकाई के लाभुकों के चयन एवं पशुधन विकास योजना 2021-22 अंतर्गत लाभुकों की सूची के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 में दो दुधारू गाय की योजना, कामधेनु डेयरी फार्मिंग योजना, चैफ कटर वितरण, प्रगतिशील डेयरी कृषकों की सहायता, 5 गाय की मिनी डेयरी योजना, 10 गाय की मिनी डेयरी योजना, बकरा विकास योजना, सुकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना, बत्तख चुका वितरण योजना सहित पशुपालन एवं गव्य विकास अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा किया गया।

    बैठक में संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बीपीएल/एपीएल श्रेणी के महिला लाभुकों को दो दुधारू गाय वितरण की योजना में जिला अंतर्गत कुल 440 लक्ष्य के विरुद्ध 415 आवेदनों को अनुमोदित किया गया है। उपायुक्त ने ससमय लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    वहीं 5 गाय की मिनी डेयरी योजना में 25 प्रतिशत अनुदान पर कुल लक्ष्य 25 के विरुद्ध सिर्फ 3 आवेदनों को अनुमोदित एवं 33.33 प्रतिशत अनुदान पर कुल लक्ष्य 15 के विरुद्ध शून्य अनुमोदन किया गया है, जिस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी प्रकट किया एवं शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जबकि 10 गाय की मिनी डेयरी योजना में कुल लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति प्रतिवेदन शून्य रहने पर कड़ी फटकार लगाई। वहीं प्रगतिशील डेयरी कृषकों की सहायता योजना में कुल लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति काफी धीमी रहने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    वहीं पशु आहार एवं चारा विकास योजना में कुल लक्ष्य 20 के विरुद्ध 20 आवेदनों को अनुमोदित किया गया।

    वहीं पशुपालन विभाग अंतर्गत विभिन्न योजना यथा बकरा विकास योजना में कुल लक्ष्य 524 के विरुद्ध 450 का अनुमोदन, सुकर विकास योजना में कुल लक्ष्य 122 के विरुद्ध शत प्रतिशत अनुमोदन, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट में कुल लक्ष्य 60 के विरुद्ध 48 , ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना में 130 के विरुद्ध 103 तथा बत्तख चूजा वितरण में कुल लक्ष्य 1111 के विरुद्ध 949 का अनुमोदन किया जा चुका है।

    उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कहा कि आप लोग निष्ठापूर्वक समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक ससमय पहुंचे।

    इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती दीपिका बेसरा, उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, निदेशक ITDA श्री अभिषेक श्रीवास्तव, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजेंद्र कुमार सिन्हा के न्यायालय में अब होगी सुनवाई
    Next Article हुसैनी क्लब घोषबाद द्वारा आयोजित फ्री एंट्री चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेवा और बाबूडीह के बीच खेला गया

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.