Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबंधा में घोड़े का चट्टान और दरबार मेला पर शोध और संरक्षण की माँग, भाजपा नेता अंकित आनंद ने पुरातत्व विभाग और पर्यटन सचिव को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    घोड़ाबंधा में घोड़े का चट्टान और दरबार मेला पर शोध और संरक्षण की माँग, भाजपा नेता अंकित आनंद ने पुरातत्व विभाग और पर्यटन सचिव को लिखा पत्र

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घोड़ाबंधा में घोड़े का चट्टान और दरबार मेला पर शोध और संरक्षण की माँग, भाजपा नेता अंकित आनंद ने पुरातत्व विभाग और पर्यटन सचिव को लिखा पत्र

    ● घोड़ाबंधा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करे सरकार : अंकित
    ● किंवदंती है कि घोड़ाबंधा का इतिहास पौराणिक और महाभारत काल से जुड़ी, शोध जरूरी

    शहर को अपार्टमेंट कल्चर की शुरुआत करने वाली घोड़ाबंधा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के तथ्य समाहित हैं जिसपर शोध की जरूरत है। किंवदंतियों और लोकमान्यताओं की मानें तो अज्ञातवास के क्रम में महाभारत काल के पांडव इस क्षेत्र में भी आये थें। पिछले दिनों एक दैनिक अखबार में प्रकाशित ख़बर को आधार बनाते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और शिक्षा सत्याग्रह के नेता अंकित आनंद ने पत्र लिखकर घोड़ाबंधा क्षेत्र की ओर भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग और झारखंड सरकार का ध्यान खींचा है। यह पत्र एएसआई के महानिदेशक और मोन्यूमेंट सेक्शन के निदेशक के अलावे झारखंड सरकार के पर्यटन सचिव और राँची अंचल के पुरातत्वविज्ञानी को संबोधित है। वहीं बीजेपी नेता ने जमशेदपुर के उपायुक्त से भी उचित हस्तक्षेप और अनुशंसा का निवेदन किया है। लिखे गये पत्र में पूर्व महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद ने उल्लेख किया है कि “घोड़ाबांधा” एक क्षेत्र का नाम भर नहीं है, बल्कि इतिहास का एक पन्ना है। यह क्षेत्र स्वयं में कई ऐतिहासिक एवं पौराणिक मान्यताओं को समाहित किये हुए है। जानकारी एवं जागरूकता के अभाव में घोड़ाबंधा, जमशेदपुर एवं आसपास के लोग इस स्थान के पौराणिक इतिहास से अनभिज्ञ हैं।

    घोड़ाबंधा का नामांकन वहां के उन चट्टानों के कारण किया गया है, जो देखने में खूंटे से बंधे घोड़े की तरह लगते हैं। लोकश्रुति, मान्यताओं एवं प्रचलित किंवदंतियों की मानें तो चट्टान के रूप में उक्त घोड़े देवताओं के है। पौराणिक इतिहास के आधार पर यह भी पता चलता है कि दक्षिण के भ्रमण के दौरान पांडव इस क्षेत्र में भी आए थे। उन्होंने क्षेत्र में काफी दिनों तक निवास भी किया था। इस दौरान वे यहां अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण करने के लिए जाते थे। अत: यह भी माना जाता है कि चट्टानों के रूप में ये घोड़े पांडवों के हैं। वहीं इससे थोड़े ही दूरी पर विशाल पहाड़ पर देवताओं का बैठक स्थल “दरबार मेला” को लेकर भी कई मान्यताएँ और किंवदंतियां प्रचलित है। लेकिन सरकारी उपेक्षा के कारण आजतक न इन विरासतों का संरक्षण हुआ और ना ही पुरातात्विक शोध हुए। भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि यह स्थान पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं संरक्षित करने योग्य है। शराबियों और भू-माफियाओं की सक्रियता से “दरबार मेला” और “घोड़े” की ऐतिहासिक विरासत प्रभावित हो रही है। सरकार और पुरातत्व विभाग को लिखे गये पत्र में अंकित आनंद ने बताया है कि इन ऐतिहासिक विरासतों को संरक्षित करने से इस क्षेत्र में पर्यटन सहित रोजगार की असीम संभावनाएं बढ़ेंगी। इसीलिए जरूरी है कि घोड़ाबंधा के पुरातात्विक शोध, संरक्षण एवं संवर्धन तथा पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार और प्रशासन जरूरी पहल सुनिश्चित करे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री के किये कार्यो पर श्रेय लेने की होड़ में लगे है मंगल कालिंदी : अप्पू तिवारी
    Next Article राजेंद्र कुमार सिन्हा के न्यायालय में अब होगी सुनवाई

    Related Posts

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    September 12, 2026

    बखरी में जर्जर सड़क-नाले को लेकर ज्ञापन, एसडीओ ने सात दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

    September 12, 2026

    डरहा में छह लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    बखरी में जर्जर सड़क-नाले को लेकर ज्ञापन, एसडीओ ने सात दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

    डरहा में छह लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास

    सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, अजय कुमार बने खोदावंदपुर मंडल अध्यक्ष

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.