Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » REET परीक्षा के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर गिरफ्तार, मंत्री सुभाष गर्ग के माने जाते हैं करीबी
    Breaking News Headlines

    REET परीक्षा के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर गिरफ्तार, मंत्री सुभाष गर्ग के माने जाते हैं करीबी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. REET पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसओजी ने रीट परीक्षा के जयपुर कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. प्रदीप पाराशर तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग के करीबी बताए जाते हैं. दरअसल पाराशर को शनिवार को ही SOG ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था. SOG ने उनसे लम्बी पूछताछ की थी. जिस के बाद रामकृपाल और अन्य के साथ उन्हे रविवार को एसओजी के एसपी हिमांशु शर्मा REET कार्यालय अजमेर भी लेकर गए थे. वहां से जयपुर पहुंचने के बाद एसओजी ने प्रदीप पाराशर की आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी घोषित कर दी.

    कहा जा रहा है कि प्रदीप पाराशर की गिरफ्तारी के बाद अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डीपी जारौली की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है. जारौली के राज्य सरकार ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था. प्रदीप पाराशर पर पेपर उपलब्ध कराने का आरोप है.
    प्रदीप पाराशर पर आरोप है कि उसने जयपुर में शिक्षा संकुल से रामकृपाल मीणा को पेपर उपलब्ध करवाया था. पाराशर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली के साथ ही मंत्री सुभाष गर्ग के भी करीबी बताए जाते हैं. पाराशर राजीव गांधी स्टडी सर्कल संस्था में भी रीजनल कोऑर्डिनेटर है. इस संस्था के नेशनल कोऑर्डिनेटर मंत्री सुभाष गर्ग हैं. REET से जुड़े माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारियों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

    सीएम गहलोत ने रविवार को कहा था कि हर गलती कीमत मांगती है. किसी अन्य ने गलती की है तो कीमत चुकानी पड़ेगी. सीएम गहलोत के बयान के बाद रीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला तेज हो गया है. एसओजी ने अपनी जांच में कहा था कि रीट परीक्षा का पेपर शिक्षा संकुल से लीक हुआ है. सीएम गहलोत के बयान के बाद एसओजी के आरोपियों की गिरफ्तारी हरी झंडी मिल गई थी. एसओजी रीट पेपर लीक मामले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. राज्य सरकार ने कई अधिकारियों के निलंबित भी कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोंडा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत और 40 लोग घायल
    Next Article दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर जल्द खत्म होगी फ्री सेवा, 10 फरवरी से लगेगा टोल

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.