Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम सभी गणतंत्र के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें : दिनेश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    हम सभी गणतंत्र के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें : दिनेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हम सभी गणतंत्र के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें : दिनेश

    ● जमशेदपुर में 12 स्थानों पर दिनेश कुमार ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

    देश के 73वें गणतंत्र दिवस के गर्वित अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने लगभग एक दर्जन स्थानों पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया। मौके पर हर भारतीय को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित किया और उनके अधिकार और कर्तव्यों से अवगत कराया। कहा कि सरकारों से अधिकार माँगना जनता का मौलिक अधिकार है। किंतु हमें देश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों और कर्तव्यों को भी समझना होगा। दिनेश कुमार ने सर्वजन से आह्वान किया कि गणतंत्र के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें। उन्होंने धनेश्वर सिंह के आमंत्रण पर राहरगोड़ा शिव मंदिर, भाजपा नेता श्रीराम प्रसाद के निवेदन पर बिरसानगर जोन संख्या 09 स्थित भाजपा संपर्क कार्यालय के अलावे बिरसानगर स्थित मदर टेरेसा रोड में, टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर के निकट बॉयस क्लब, केबल बस्ती स्थित सीपी समिति मिडिल स्कूल, गोलमुरी अंतर्गत बजरंगनगर में जनता शक्ति दल के समारोह में, भाजपा संपर्क कार्यालय गोलमुरी, जेम्को स्थित शहीद स्मारक, बर्मामाइंस स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर, बागुनहातु में बस्ती विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम, सिदगोड़ा दस नंबर बस्ती में शोभा सहाय ट्रस्ट, रामदेव बागान स्थित श्रीश्री महावीर मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया और शहीदों के सर्वोच्च बलिदानों को नमन किया। इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से बादल कामडी, परमानंद कौशल, विपिन सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, सोनू, रोहित शर्मा, पूरन साहू, बिकेश सहाय, राज गुप्ता समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंसूरचक में 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
    Next Article भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने फहराया तिरंगा, भाजपा जिला कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर तिरेंगे को दी सलामी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.