Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना की कीमत बढ़ी, लेकिन चांदी के दाम में आई भारी गिरावट
    Breaking News Business Headlines

    सोना की कीमत बढ़ी, लेकिन चांदी के दाम में आई भारी गिरावट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. स्थानीय मांग बढऩे और रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 86 रुपये बढ़कर 48,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 522 रुपये की गिरावट के साथ 63,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,429 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी.

    अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 16 पैसे घटकर 74.67 रुपये प्रति डॉलर रह गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.78 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में मंगलवार को हाजिर सोने का भाव गिरावट के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस था जिससे सोने की कीमत कमजोर रही.

    ऑल टाइम हाई से करीब 7600 रुपये सस्ता है सोना

    सोने की कीमतों में भले ही आज तेजी देखी जा रही है, लेकिन लंबी अवधि में सोना करीब 7600 रुपये सस्ता हो चुका है. पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रुपये के अपने उच्चतम स्तर तक जा पहुंचा था और अभी सोना 48,555 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गया है. इस तरह सोने की कीमत अब तक करीब 7600 रुपये गिर चुकी है. अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खरीदारी का अच्छा मौका है.

    पिछले सालों में सोने ने दिया कितना रिटर्न?

    अगर बात सोने की करें तो पिछले साल सोने ने लगभग जीरो फीसदी रिटर्न दिया है. इससे पहले 2020 में सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया था. उससे पिछले साल भी सोने का रिटर्न करीब 25 फीसदी रहा था. अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना अभी भी निवेश के लिए बेहद सुरक्षित और अच्छा विकल्प है, जिसमें शानदार रिटर्न मिलता है. पिछले सालों में सोने से मिला रिटर्न आपके सामने है, जो दिखाता है कि निवेश करने से फायदा ही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleड्रोन सर्टिफिकेशन स्कीम जारी, बिना इजाजत के नहीं उड़ेंगे ड्रोन, हर किसी को करना होगा रजिस्ट्रेशन
    Next Article देश में संक्रमण से ठीक होने की दर घटी, एक दिन में 665 की मौत, यह है राज्यों का हाल

    Related Posts

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.