Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की करारी हार, साउथ आफ्रीका ने दूसरा वन डे 7 विकेट से जीत कर सीरिज पर किया कब्जा
    Breaking News Headlines

    भारत की करारी हार, साउथ आफ्रीका ने दूसरा वन डे 7 विकेट से जीत कर सीरिज पर किया कब्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पार्ल. साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 288 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 47 ओवर में 3 विकेट खोकर 288 रन बना कर एक दिवसीय सीरिज पर कब्जा कर लिया है. एडेन मार्करम और रेसी वान डेर डूसेन अविजित रहे. क्विंटन डिकॉक 78 रन बनाकर शार्दूल ठाकुर की गेंद पर एलबीडबलू आउट हुए. जसप्रीत बुमराह ने यानेमन मलान को 91 रन के निजी स्कोर बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. युजवेंद्र चहल ने तेंबा बाउमा (35) को कॉट एंड बोल्ड आउट किया.

    इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाए. ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 85 और कप्तान केएल राहुल ने 55 रन बनाए. शार्दूल ठाकुर ने नाबाद 40 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. सिसांदा मलागा, मार्करम, केशव महाराज और एंडिले फेलुकवायो ने 1-1 विकेट लिया.

    शतक से चूके पंत

    टीम इंडिया ने पहले दो विकेट 64 के स्कोर पर गंवा दिए थे. उसके बाद नंबर 4 पर ऋषभ पंत बैटिंग के लिए आए. पंत ने मैदान पर आने के साथ ही आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया. उन्होंने 43 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. ऋषभ मैदान के चारों ओर बड़े शॉट्स लगा रहे थे और उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अपना शतक पूरा करने में सफल होंगे. हालांकि ऐसा न हो सका और वह 85 रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद पर आउट हुए. ऋषभ के वनडे करियर की ये सबसे बढिय़ा पारी रही.

    पहली बार स्पिनर के खिलाफ शून्य पर आउट हुए कोहली

    दूसरे मैच में विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उनका विकेट केशव महाराज के खाते में आया. 50 ओवर फॉर्मेट में पहली बार किसी स्पिन गेंदबाज ने कोहली को शून्य पर आउट किया. साथ ही विराट 2019 के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट में 0 पर आउट हुए. कोहली से पहले शिखर धवन 29 रन बनाकर एडेन मार्करम की गेंद पर आउट हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleT20 World Cup 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, जारी हुआ शेड्यूल
    Next Article पाकिस्तान समर्थित 35 यूट्यूब चैनल भारत विरोधी फर्जी खबरें फैलाने पर हटाए गये

    Related Posts

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.