Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान समर्थित 35 यूट्यूब चैनल भारत विरोधी फर्जी खबरें फैलाने पर हटाए गये
    Breaking News Headlines

    पाकिस्तान समर्थित 35 यूट्यूब चैनल भारत विरोधी फर्जी खबरें फैलाने पर हटाए गये

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने इंटरनेट पर भारत विरोधी सूचना फैलाने के लिए 35 यूट्यूब चैनलों को हटा दिया है. मंत्रालय ने कहा कि 35 यूट्यूब अकाउंट, दो ट्विटर अकाउंट, दो इंस्टाग्राम अकाउंट, दो वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट के खिलाफ ताजा खुफिया जानकारी मिली है. मंत्रालय ने कहा कि ये सभी पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं और भारत विरोधी फर्जी और विभाजनकारी खबरें और अन्य सामग्री फैला रहे हैं.

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, सरकार बिपिन रावत की मौत के लिए जिम्मेदार है, बिपिन रावत की बेटी इस्लाम स्वीकार कर रही हैं, उत्तर कोरियाई सेना कश्मीर जा रही हैज् जैसे दावे बिल्कुल नकली और जहरीले हैं. यह कैसी बकवास है! और इन यूट्यूब खातों के सब्सक्राइबरों की कुल संख्या 1.20 करोड़ से अधिक थी. इन वीडियो को 130 करोड़ बार देखा गया, जो लगभग भारत की आबादी है. हमारी खुफिया एजेंसियां अब पूरी तरह से सक्रिय हैं और यूट्यूब पर चलने वाले ऐसे और समाचार चैनल ब्लॉक हो जाएंगे.

    यूट्यूब पर बरसे सचिव

    सचिव ने कहा कि आपातकालीन प्रावधान का सहारा लेते हुए इन सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, यह उन संबंधित चैनलों की भी जिम्मेदारी है, जहां पर इसका प्रसारण किया जा रहा है. यूट्यूब को यह भी देखना चाहिए कि ये पूरी तरह से फर्जी खबरें हैं.

    किस तरह की झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं

    मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान समर्थित चैनलों द्वारा प्रचारित भारत विरोधी और फर्जी सामग्री में भारतीय सशस्त्र बल, जम्मू और कश्मीर, अन्य देशों के साथ भारत के विदेशी संबंध, पूर्व सीडीएस दिवंगत बिपिन रावत की मृत्यु, अलगाववादी विचार और धारणा जैसे विषय शामिल थे.

    बिपिन रावत की मौत पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप

    मंत्रालय ने कहा कि 35 खातों की पहचान चार समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क का हिस्सा होने के रूप में की गई थी, जिसमें 14 यूट्यूब चैनल संचालित करने वाला अपनी दुनिया नेटवर्क और 13 यूट्यूब चैनल संचालित करने वाला तल्हा फिल्म्स नेटवर्क शामिल है. सचिव ने आगे कहा, एक इन्टरमीडियरी होने के नाते आप इस तरह के फर्जी समाचार चैनलों को चलाने की अनुमति नहीं दे सकते. थोड़ी बहुत मात्रा में सच्चाई और छानबीन भी होनी चाहिए. बिपिन रावत की मौत के बारे में फैली फर्जी खबरों में एकमात्र सच्चाई यह है कि बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. यह पहली बार नहीं है कि झूठी सूचना फैलाने वाले सोशल मीडिया चैनलों पर मंत्रालय ने कार्रवाई की है. दिसंबर 2021 में, मंत्रालय ने आईटी नियमों के तहत पाकिस्तान स्थित 20 यूट्यूब चैनलों और दो वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की करारी हार, साउथ आफ्रीका ने दूसरा वन डे 7 विकेट से जीत कर सीरिज पर किया कब्जा
    Next Article यूपी में किसकी होगी सत्ता, साइकिल पकड़ेगी रफ्तार या फिर एक बार भाजपा सरकार, जानिए महापोल के नतीजे

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.