Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 World Cup 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, जारी हुआ शेड्यूल
    Breaking News Headlines

    T20 World Cup 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, जारी हुआ शेड्यूल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मेंस टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलेगी. यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप का आगाज 16 अक्टूबर से होगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले 7 अलग-अलग शहरों एडिलेड, ब्रिसबेन, जीलोंग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होंगे. 2014 का चैम्पियन श्रीलंका 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा. टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल सिडनी में 9 नवंबर और दूसरा 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. यह पहला मौका होगा, जब एडिलेड ओवल में विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला होगा. वहीं, टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 13 नवंबर, 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा. यह मुकाबला फ्लड लाइट्स में खेला जाएगा. बता दें कि पिछले साल यूएई ओर ओमान में हुआ विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था.

    भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

    भारत को सुपर 12 में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालीफायर के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है. भारत पूरे टूर्नामेंट में कुल पांच 5 खेलेगा. पहला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा 27 अक्बटूर को ग्रुप-ए की रनर अप के साथ, तीसरा 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ. टीम इंडिया का चौथा मैच 2 नवंबर बांग्लादेश और 5वां 6 नवंबर को ग्रुप बी की विनर के साथ होगा.

    टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ हुआ था. लेकिन टीम इंडिया वो मुकाबला 10 विकेट से हार गई थी. ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी विश्व कप (टी-20, 50 ओवर) टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान से कोई मैच गंवाया हो.

    टूर्नामेंट की 12 टीमें तय हो गईं

    टूर्नामेंट की 12 टीमें तय हो गई हैं. 4 टीमों पर फैसला फरवरी और जुलाई में होने वाले क्वालिफायर से होगा. सुपर-12 में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है. नामीबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज मुख्य ड्रॉ से पहले क्वालिफायर खेलेंगे. अन्य 4 टीमें भी क्वालिफायर में उतरेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article भारत की करारी हार, साउथ आफ्रीका ने दूसरा वन डे 7 विकेट से जीत कर सीरिज पर किया कब्जा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.