Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो प्रत्याशी के पुत्र से सख्ती से निबटा जाए.:भाजपा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    झामुमो प्रत्याशी के पुत्र से सख्ती से निबटा जाए.:भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : विधायक सह जमशेदपुर से झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन द्वारा गुरूवार को जादूगोड़ा में वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस-प्रशासन के लोगों पर हमला कर भाग खड़े होने के मामले की भाजपा ने तीव्र आलोचना की है. भाजपा ने झामुमो को घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कतई स्थान नहीं है. पुलिस-प्रशासन और आमजनों पर हमला करना झामुमो की मंशा और कार्यसंस्कृति को दर्शाता है. भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की कानून सभी के लिए बराबर है, बाबूलाल सोरेन को उसका सम्मान करते हुए पुलिस को सहयोग करनी चाहिए थी. भाजपा ने आरोप लगाया की चेकिंग में पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की एवं अभद्रता करने के पीछे कोई बड़ा कारण रहा होगा जिसकी उच्चस्तरीय जांच जरूरी है. संभव है की उक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी में लोकसभा चुनाव में अशांति फैलाने क लिए अवैध हथियार और रूपये ले जाए जा रहे हों. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस प्रकरण पर झामुमो एवं महागठबंधन को घेरते हुए कहा कि चंपई सोरेन एवं महागठबंधन के नेता आसन्न लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट पर अपनी हार की प्रबल संभावनाओं से बौखला गए हैं. ऐसे में चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन द्वारा पुलिस-प्रशासन से धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. भाजपा ने बाबूलाल सोरेन के आक्रोश का शिकार हुए प्रशासनिक कर्मियों के प्रति सहानुभूति जाहिर की. इस घटना को निंदनीय बताते हुए भाजपा ने जेएमएम को घेरते हुए कहा की जनता तय करे कि उन्हें दोबारा विद्युत् वरण महतो जैसा सेवक चाहिए या गुंडागर्दी करने वाले नेता. भाजपा ने चुनाव में अशांति फैलाने की साजिश का आरोप लगाते हुए जिले के चुनाव पदाधिकारी से मांग की है कि झामुमो प्रत्याशी के पुत्र से सख्ती से निबटा जाए. महागठबंधन संपोषित गुंडा तत्व लोकसभा चुनाव में उपद्रव और अशांति उतपन्न कर सकते हैं. भाजपा ने आरोपियों की अविलंब गिरफ़्तारी एवं दागियों पर उचित कार्यवाई की मांग की. दूसरी ओर, बाबूलाल सोरेन ने कहा है कि वे प्रशासन का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह की धक्का-मुक्की घटनास्थल पर नही हुई. गाड़ी की रफ्तार तेज थी. मुझे पता नही चला कि आगे चेकिंग चल रही हैं, लेकिन हमने चेकिंग से थोड़ी दूर आगे गाड़ी को रोका. मुझे कुछ देर बाद पता चला कि हमारे ऊपर जादूगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया हैं जो गलत है. हम पूरी तरह बेकसूर हैं. इसकी सही जांच होना चाहिए .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन
    Next Article हैडलाइंस संवाद

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.