Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा विभिन्न कोषांग गठित कर उन्हें अलग अलग जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा विभिन्न कोषांग गठित कर उन्हें अलग अलग जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा विभिन्न कोषांग गठित कर उन्हें अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। सभी कोषांग के अलग-अलग नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो कोषांग के कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। इन कोषांगों में एक प्रमुख है सामग्री कोषांग। इस कोषांग की नोडल पदाधिकारी निदेशक,एनईपी- सीमा उदयपुरी है। इस कोषांग की जिम्मेदारी मतदान कर्मियों को मतदान संपन्न् कराने हेतु दिए जाने वाली सामग्री की व्यवस्था करने की है। चुनाव में इस कोषांग की महती भूमिका है। इसके लिए विधानसभा वार बूथों के अनुसार सामग्री की पैकिंग की जा रही है। आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सामग्री कोषांग का औचक निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं कोषांग के नोडल पदाधिकारी को पुलिस लाइन और वाहन कोषांग में पोस्टल बैलैट पेपर उलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त पुलिस बल एवं वाहन चालक पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से अपना मतदान करेंगे। इसकी व्यवस्था भी सामग्री कोषांग को दी गई है। सामग्री कोषांग के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अब तक के कार्यो से संतुष्ट दिखे। उन्होंने नोडल पदाधिकारी को ससमय सामग्री की पैकिंग करने का निर्देश दिया। औचक निरिक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ उप-विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित थे।

    *लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावी उलगुलान की शुरुआत कर पार्टी पूरे दमखम से एनडीए प्रत्यासी को जीत दर्ज कराने को आश्वस्त :-आजसू
    Next Article डुमरिया प्रखंड के बनकटी गांव में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चौपाल

    Related Posts

    रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया को श्रद्धांजलि, 1 जून को निकलेगी बाइक रैली

    May 31, 2026

    तिरुपति की तर्ज पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में 57वां ब्रह्मोत्सवम 24 जून से

    May 31, 2026

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया को श्रद्धांजलि, 1 जून को निकलेगी बाइक रैली

    तिरुपति की तर्ज पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में 57वां ब्रह्मोत्सवम 24 जून से

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील, बन्ना गुप्ता व सुधीर पप्पू ने की सेवा

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.