Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुलेट से जमशेदपुर पहुँची राजलक्ष्मी मांडा, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    बुलेट से जमशेदपुर पहुँची राजलक्ष्मी मांडा, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कहो दिल से-मोदी फिर से” उद्घोष के साथ बुलेट से जमशेदपुर पहुँची राजलक्ष्मी मांडा, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत।

    बुधवार, जमशेदपुर: “कहो दिल से-मोदी फिर से” और “संकल्प हमारा-मोदी दोबारा” के नारों के साथ बुलेट पर सवार होकर संकल्प यात्रा के लिए निकली राजलक्ष्मी मांडा के लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में दर्जनों भाजपाइयों ने पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में मोर्चा के द्वारा पट्टा पहना कर आए युवाओं की पूरी टीम का भव्य स्वागत किया।

    लोकसभा चुनाव संचालन समिति के प्रवक्ता प्रेम झा ने बताया कि राजलक्षमी मांडा 9.5 टन की ट्रक को खींचकर पहली महिला बनने का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। राजलक्ष्मी मांडा अब तक 18 राज्यों के तीस हजार किमी की यात्रा समाप्त कर बुधवार को बहरागोड़ा के रास्ते जमशेदपुर पहुँची हैं। जमशेदपुर के पश्चात उनकी ‘संकल्प यात्रा’ चाईबासा के रास्ते खुंटी के लिए प्रस्थान करेगी। 22 राज्य की यात्रा के साथ 6 मई को मुहिम अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।
    पत्रकारों से रूबरू राजलक्ष्मी मांडा ने बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक का अधिकार व कर्तव्य है कि वह देश के सर्वांगीण विकास व अपने आने वाले पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता चुनें। उन्होंने कहा कि वे किसी भी पार्टी की सदस्य नही हैं लेकिन पीएम मोदी की नीतियों व सिद्धान्तों से प्रभावित होकर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री पद पर आसीन करने के लिए जनजागरण मुहिम वाली ‘संकल्प यात्रा’ को लेकर आगे बढ़ रही है, जहाँ लोगों का उत्साह व समर्थन मिल रहा है।

    मौके पर उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि उनका जज्बा व हौसला महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है। उनकी यह यात्रा महिलाओं द्वारा अपने आत्मबल व दृढ़ निश्चय से कठिन से कठिन कार्य को सरलता से पूरा कर पाने की सिख देती है। उनके दृढ़ इक्षाशक्ति, हौसले व जज्बे को भाजपा जमशेदपुर महानगर नमन करता है।

    इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मुरलीधर केडिया, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार सिंह, अमरजीत सिंह राजा, अनिल मोदी, राजेश सिंह बम, हलदर शाह, बिमल जालान, राकेश सिंह, बारी मुर्मु, आफ़ताब अहमद सिद्दीकी,सुनील बारी, रीता मिश्रा, सतिंदर सिंह सोमू, निर्मल सिंह, अभिषेक सिंह, संजू शर्मा, मुकेश शर्मा, बिजय ओझा, आकाश सिंह, बिशु सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleठगी से कैसे बचे
    Next Article दिव्यांगजनों को निःशुल्क व्हीलचेयर बाँट समाधान ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.