Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिव्यांगजनों को निःशुल्क व्हीलचेयर बाँट समाधान ने मनाया चौथा स्थापना दिवस
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    दिव्यांगजनों को निःशुल्क व्हीलचेयर बाँट समाधान ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिव्यांगजनों को निःशुल्क व्हीलचेयर बाँट समाधान ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

    बाराद्वारी स्थित गाँधी आश्रम के सामुदायिक भवन में बुधवार को “समाधान” संस्था ने अपना चौथा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान जनसेवा को प्रतिबद्ध संस्था ने दिव्यांगजनों के मध्य निःशुल्क व्हीलचेयर वितरण किया। वहीं केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि जियाडा की सचिव रंजना मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी नीता अग्रवाल मौजूद थीं। इस दौरान गाँधी आश्रम के नन्हें बच्चों के बीच समाधान ने खुशियाँ बाँटी। बच्चों के बीच टिफ़िन बॉक्स, केक, हॉर्लिक्स और चॉकलेट बांटे गए। मुख्यातिथि रंजना मिश्रा ने लोकहित के कार्यों में समाधान संस्था के योगदानों और प्रयासों को अनुकर्णीय बताया। कहा कि समाधान की प्रतिबद्धता और दृढ़ इच्छाशक्ति इसे अन्य संस्थाओं से भिन्न बनाता है। यही वजह है कि स्थापना के महज़ चार वर्षों के अंतराल में ही समाधान शहर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं की सूची में प्रथम पंक्ति में शुमार है। उन्होंने समाधान के सदस्यों संग मिलकर केक काटा और सभी को शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम का संचालन समाधान के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार ने किया। समाधान के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि हर उदास चेहरे पर मुस्कान हो। इसके निमित्त समाधान सदैव प्रयत्नशील है। कहा कि कम समय में संस्था ने शहर में जो भरोसा और प्रतिष्ठा अर्जित किया है यह टीम वर्क का प्रतिफ़ल है। इस दौरान विशेष रूप से समाधान संस्था के सदस्य हरजीत भाटिया, कुलजीत सदाना, अमिता महेंद्रू, गीता वगाडिया, सुनीता सचदेव, अंकित आनंद, अनिता विभार, शैलेंद्र मिश्रा, कमलेश विभार, गीतांजलि बोस,संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबुलेट से जमशेदपुर पहुँची राजलक्ष्मी मांडा, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
    Next Article चुनावी उलगुलान की शुरुआत कर पार्टी पूरे दमखम से एनडीए प्रत्यासी को जीत दर्ज कराने को आश्वस्त :-आजसू

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.