Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में बेलगाम हुआ कोरोना: आज 1 लाख 79 से ज्यादा केस, 146 लोगों की गई जान
    Breaking News Headlines

    देश में बेलगाम हुआ कोरोना: आज 1 लाख 79 से ज्यादा केस, 146 लोगों की गई जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच इसकी रफ्तार बेकाबू हो चुकी है. कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 79 हजार 729 नए केस सामने आए हैं जबकि 146 लोगों की जान चली गई. इसके बाद देश में कुल कोरोना के मामले बढ़कर अब 3 करोड़ 57 लाख 7 हजार 727 हो चुके हैं. जबकि, इस महामारी से अब तक कुल मरने वालों की संख्या 4 लाख 83 हजार 936 हो गई है. कोरोना के नए केस के बाद अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7 लाख 23 हजार 619 हो गई है. हालांकि, कोरोना महामारी से अब तक अब तक 3 करोड़ 45 लाख 172 लोग ठीक हो चुके हैं.

    देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हुई. महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं. ओमिक्रोन के 4,033 मरीज़ों में से 1,552 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं. ओमिक्रोन के बढ़े खतरे और कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच वैक्सीनेशन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. अब तक 151 करोड़ वैक्सीनेशन की डोज दी जा चुकी है. देश में रविवार को कुल 13 लाख 52 हजार 717 सैंपल टेस्ट किए गए थे. यानी, कल तक 69 करोड़ 15 लाख 75 हजार 352 सैंपल टेस्ट कराए जा चुके हैं.
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोविड मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को पांच राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्रीय मंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र एवं केंद्रशासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली एवं दमन और दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे.

    एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 632 नए मामले सामने आए थे. कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच पीएम मोदी ने हालात की रविवार को समीक्षा की. उन्होंने जिलों में पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार करने और किशोरों के टीकाकरण अभियान को मिशन मोड के आधार पर बढ़ावा देने का आह्वान किया.
    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कोराना वायरस के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए जांच और टीकों के अलावा ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ सहित अन्य संबंधित मामलों के शोध की आवश्यकता पर बल दिया. कोविड पर नियंत्रण के लिए मास्क के इस्तेमाल और उचित दूरी के पालन की जरूरत को रेखांकित करते हुए उन्होंने हल्के व बगैर लक्षण वाले संक्रमण के मामलों में घरों में पृथकवास की जरूरत पर बल दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन
    Next Article बिरसानगर में भूमिमाफ़िया का क़ानून के साथ खिलवाड़,हर साख पर उल्लू बैठा हो ——

    Related Posts

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 21, 2026

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय की चार छात्राएं टॉप टेन में चयनित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.