Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्जुन मुंडा, संजय सेठ, सुबोधकांत सहाय, रामटहल चौधरी, अन्नपूर्णा देवी ने किया नामांकन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अर्जुन मुंडा, संजय सेठ, सुबोधकांत सहाय, रामटहल चौधरी, अन्नपूर्णा देवी ने किया नामांकन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह मई को होने वाले मतदान के लिए आज रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय, भाजपा के बागी उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद रामटहल चौधरी, खूंटी में भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, कोडरमा सीट के लिए भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी समेत अन्य दिग्गजों ने अपना पर्चा दाखिल किया. रांची लोकसभा सीट से तीनों मुख्य प्रत्याशी भाजपा के प्रत्याशी सह खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और भाजपा के बागी उम्मीदवार रामटहल चौधरी ने अपना-अपना नामांकन किया.
    संजय सेठ के नामांकन के दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सह क्षेत्र के विधायक सीपी सिंह, ईंचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो समेत अन्य लोग साथ थे. इस दौरान भाजपा ने सभा भी की, जिसमें सारे लोगों ने अपने ताकत का इजहार किया. इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, बंधु तिर्की समेत अन्य लोगों ने नामांकन किया. इसके अलावा रामटहल चौधरी के साथ भी काफी संख्या में उनके समर्थकों ने नामांकन किया.
    इसी तरह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी से उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने नामांकन किया. खूंटी के डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी सूरज कुमार के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उनके साथ पत्नी मीरा मुंडा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान नामांकन के पहले जनसभा को भी लोगों ने संबोधित किया. खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने भी नामांकन दाखिल के पहले आम्रेश्वरधाम मंदिर में पूजा अर्चना की और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा.
    रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ नामांकन करने जाते हुए. साथ में है खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी और योगेश मल्होत्रा.
    यहीं नहीं, कोडरमा सीट के लिए गिरिडीह के उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर एक सभा का भी आयोजन किया गया, जिसे मुख्यमंत्री रघुवर दास और निवर्तमान सांसद डॉ रवींद्र राय समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन से पहले अन्नपूर्णा देवी अपने पति रमेश यादव की समाधि स्थल पहुंची और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइन्स राष्ट्र संवाद
    Next Article हेडलाइन्स राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.