Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण अफ्रीका की संसद में भीषण आग, काबू पाने में लगीं दमकल की 35 गाडिय़ां
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    दक्षिण अफ्रीका की संसद में भीषण आग, काबू पाने में लगीं दमकल की 35 गाडिय़ां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केपटाउन. दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में स्थित संसद भवन में आग लग गई है. दमकल विभाग की 35 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई है और फायरफाइटर्स आग बुझाने में लगे हुए हैं. आग लगने की वजह से संसद के कई हिस्से जलकर खाक होने की आशंका है. स्थानीय समयानुसार, आज सुबह करीब 5 बजे हाउस ऑफ पार्लियामेंट में आग लगी.

    संसद में आग लगने की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इनमें संसद भवन से आग की लपटें और गहरा काला धुंआ निकलते देखा जा सकता है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि कई मील दूर से नजर आ रही हैं. साथ ही धुंआ आसपास के इलाके में फैल गया है.

    आग लगने का कारण अभी साफ नहीं

    आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. यह भी अभी साफ नहीं हो पाया है कि बिल्डिंग के अंदर कोई व्यक्ति फंसा है या नहीं. फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के ऑफिसर जर्मेन कैरल्स ने बताया कि छत पर कोलतार भी पिघल रहा है, जो अच्छा संकेत नहीं है.

    दक्षिण अफ्रीका की संसद के बारे में

    दक्षिण अफ्रीकी संसद भवन के मुख्य तीन हिस्से हैं. इनमें ओरिजिनल और सबसे पुरानी इमारत शामिल है जो 1884 में बनी थी. इसके सबसे नए हिस्से 1920 और 1980 में बनाए गए, जो कि नेशनल असेंबली में हैं. पिछले साल अप्रैल में केपटाउन यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में आग लग गई थी, जिसमें अफ्रीकी आर्काइव का यूनिक कलेक्शन था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHyundai कारों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज, कंपनी को पछाड़ TATA दूसरे नंबर पर
    Next Article पटियाला में थूक वाली रोटी खा रहे थे लोग, ढाबे का कर्मचारी रोटी पर थूकता फिर तंदूर में डालता

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.