Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा : मेडिकल कॉलेज में दाखिले दिलाने के लिए नीट अभ्यर्थियों से पैसे वसूलने के आरोप में चार गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध ओड़िशा शिक्षा

    ओडिशा : मेडिकल कॉलेज में दाखिले दिलाने के लिए नीट अभ्यर्थियों से पैसे वसूलने के आरोप में चार गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भुवनेश्वर : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर पैसे वसूलने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को भुवनेश्वर पुलिस की विशेष अपराध इकाई ने शनिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    पुलिस आयुक्त एस डी सिंह ने बताया कि यह गिरोह मेडिकल कॉलेज में दाखिले दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रकम वसूलता था। गिरोह ने परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने की योजना बनाई थी।

    नीट यूजी-2025 की परीक्षा रविवार को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियदर्शी कुमार (झारखंड), अरविंद कुमार (बिहार), सुनील सामंतराय और रूद्र नारायण बेहरा (दोनों ओडिशा) के रूप में हुई है।

    पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘गिरोह की साजिश में स्थानीय लोग शामिल थे, जो नीट अभ्यर्थियों के आधार कार्ड समेत उनसे जुड़ी जानकारी लेकर उनका पंजीकरण करते थे। प्रवेश पत्र मिलने के बाद उन्हें बिहार में सक्रिय सदस्यों तक पहुंचाया जाता था। संदेह है कि फर्जी उम्मीदवार प्रवेश पत्र में हेराफेरी करके नीट परीक्षा देते हैं।’’

    पुलिस के बयान के अनुसार, यह गिरोह प्रति अभ्यर्थी 20 से 30 लाख रुपये तक की रकम वसूल रहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाराबंकी में फार्मासिस्ट की पीट-पीटकर हत्या
    Next Article स्वास्थ मंत्री पहुंचे जमशेदपुर, मृतकों को ₹5 लाख व घायलों को ₹50 हजार मुआवजे का ऐलान

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.